लाइव न्यूज़ :

जयललिता की भतीजी दीपा ने राजनीति छोड़ने का किया ऐलान, बताई इसकी पीछे ये बड़ी वजह

By भाषा | Updated: July 30, 2019 20:52 IST

दिसंबर 2016 में जयललिता की मृत्यु के बाद दीपा चर्चा में रही थी। दीपा ने कहा कि उनके समर्थक किसी भी पार्टी में शामिल होने के लिए स्वतंत्र हैं, हालांकि वह चाहेंगी कि वे लोग सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक में जाएं।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की भतीजी जे. दीपा ने मंगलवार को कहा कि वह राजनीति छोड़ रही हैं।वह राजनीति में कुछ ही समय रहीं और इसे एक बुरा अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा एक पार्टी का गठन किए जाने के बाद उन्हें धोखा दिया गया।

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की भतीजी जे. दीपा ने मंगलवार को कहा कि वह राजनीति छोड़ रही हैं। वह राजनीति में कुछ ही समय रहीं और इसे एक बुरा अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा एक पार्टी का गठन किए जाने के बाद उन्हें धोखा दिया गया।दिसंबर 2016 में जयललिता की मृत्यु के बाद दीपा चर्चा में रही थी। दीपा ने कहा कि उनके समर्थक किसी भी पार्टी में शामिल होने के लिए स्वतंत्र हैं, हालांकि वह चाहेंगी कि वे लोग सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक में जाएं। उन्होंने अन्नाद्रमुक के दिवंगत नेता एमजी रामचंद्रन और जयललिता के नाम पर फरवरी 2017 में एमजीआर-अम्मा दीपा पेरावई पार्टी का गठन किया था। साथ ही, उस साल दिसंबर में आर. के. नगर उपचुनाव लड़ने की भी कोशिश की थी। हालांकि, उनका नामांकन पत्र खारिज हो गया था।दीपा ने कहा कि राजनीति में रहने के दौरान उन्होंने कई व्यक्तिगत आक्षेप का सामना किया। उन्होंने लोगों से इस तरह की टिप्प्णी करना बंद करने का अनुरोध किया, ताकि महिलायें सार्वजनिक जीवन में रहना जारी रखें।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला किया है।’’ दीपा ने कहा, ‘‘इसकी मुख्य वजह यह है कि पार्टी के गठन के बाद इसे एक अलग दिशा में ले जाया गया और मुझे धोखा दिया गया।’’ उन्होंने यहां टीवी चैनलों से कहा, ‘‘मैं इन सभी चीजों के लिए तैयार नहीं थी, कोई अनुभव नहीं था, राजनीति में मार्गदर्शन करने वाला कोई नहीं था। मेरे पास रास्ता दिखाने वाला कोई सही व्यक्ति नहीं था।’’

दीपा ने कहा, ‘‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह (राजनीति) एक बुरा अनुभव होगा।’’ उन्होंने कहा कि राजनीति में उन्हें काफी अपशब्द सुनने को मिले।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि महिलाओं को राजनीति में रहना है तो लोगों को उन्हें अपशब्द कहना बंद करना पड़ेगा। ’’ उन्होंने कहा कि यही एक वजह है जिसने उन्हें राजनीति छोड़ने के लिए मजबूर किया।

टॅग्स :जयललितातमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिवंगत जयललिता की करीबी सहयोगी शशिकला ने नई पार्टी की घोषणा की, तमिलनाडु विधानसभा में सभी सीट पर चुनाव

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप