लाइव न्यूज़ :

आजम खान की टिप्पणी पर जया प्रदा का पलटवार, कहा- उन्हें चुनाव लड़ने की नहीं देनी चाहिए अनुमति 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 15, 2019 11:30 IST

आजम खान ने रविवार को चुनावी सभा में कहा, 'मैं उन्हें (जया प्रदा) को रामपुर लेकर आया था। आप इस बात के गवाह है कि मैंने किसी को भी उनका शरीर छूने नहीं दिया। उनका असली चेहरा पहचानने में आपको 17 साल लगे लेकिन मैं केवल 17 दिन में जान गया कि वह अंडर*** खाकी रंग का पहनती हैं।'

Open in App

समाजवादी पार्टी (सपा) के रामपुर से उम्मीदवार आजम खान ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार जया प्रदा को लेकर रविवार (14 अप्रैल) को विवादित टिप्पणी की, जिस पर जया प्रदा ने सोमवार (15 अप्रैल) को पलटवार किया है और कहा है कि उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उन्हें (आजम खान) चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि अगर यह आदमी जीत गया, तो लोकतंत्र का क्या होगा? समाज में महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं होगी। हम कहां जाएंगे? क्या मुझे मर जाना चाहिए, तब आप संतुष्ट होंगे? आप सोचते हैं कि मैं डर जाऊंगी और रामपुर छोड़ दूंगी? लेकिन मैं नहीं छोड़ूंगी।आजम खान की टिप्पणी पर जया ने कहा कि यह मेरे लिए कोई नई बात नहीं है, आपको याद होगा कि मैं उनकी पार्टी से 2009 में एक उम्मीदवार थी और उनके द्वारा मेरे खिलाफ टिप्पणी की गई थी। उस समय किसी ने भी मेरा समर्थन नहीं किया। मैं एक महिला हूं और मैं कभी उस टिप्पणी को दोहरा नहीं सकती। मुझे नहीं पता कि मैंने उनके साथ क्या किया है कि वह ऐसी बातें कह रहे हैं।आपको बता दें, आजम खान ने रविवार को चुनावी सभा में कहा, 'मैं उन्हें (जया प्रदा) को रामपुर लेकर आया था। आप इस बात के गवाह है कि मैंने किसी को भी उनका शरीर छूने नहीं दिया। उनका असली चेहरा पहचानने में आपको 17 साल लगे लेकिन मैं केवल 17 दिन में जान गया कि वह अंडर*** खाकी रंग का पहनती हैं।' हलांकि, बाद में विवाद बढ़ने के बाद आजम ने सफाई दी कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो चुनाव नहीं लड़ेंगे।

आजम और जया प्रदा के आपसी रिश्ते पिछले कुछ वर्षों में बेहद तल्ख रहे हैं। आजम खान हालांकि साल 2004 में जया प्रदा के पक्ष में थे। माना जाता है कि उन्होंने ही जया प्रदा को तब रामपुर से सपा का टिकट दिलवाया था। इसके बाद समीकरण बदलते चले गये और 2009 के बाद से दोनों के बीच कई मौकों पर जुबानी जंग और तनातनी देखी जाती रही है। 

जया प्रदा 2004 और 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर रामपुर से समाजवादी पार्टी की ओर से सासंद रही हैं। बाद में 2010 में उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया। जया प्रदा पिछले ही महीने बीजेपी से जुड़ी हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावजयाप्रदाआज़म खानरामपुरसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतUP Elections: अभिनेत्री जयाप्रदा को विधानसभा चुनावों में भाजपा से मिलेगा मौका? पंकज चौधरी और अपर्णा यादव से की मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए