लाइव न्यूज़ :

यूपी : साड़ी के फंदे से लटककर बेटी ने दी जान, पापा से कहा- मेरे साथ गलत करने वालों को मत छोड़ना

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 26, 2021 17:46 IST

यूपी के जौनपुर में एक नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ से तंग आकर घर में पंखे से लटककर जान दे दी और सुसाइड नोट में अपने पापा को कहा कि पापा मेरा साथ बहुत गलत हुआ है , आप उसे छोड़ना मत ।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के जौनपुर में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, दो गिरफ्तार सुसाइड नोट में कहा- पापा मेरे साथ गलत करने वालों को सजा जरूर देना सुसाइड नोट में युवती ने एक शख्स का नाम भी लिया है

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है । यहां एक किशोरी ने अपने घर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । साथ ही उसने एक सुसाइड नोट में लिखा कि मेरी मौत का जिम्मेदार रुस्तम है, उसने मेरे साथ बहुत गलत काम किया है । पापा मेरी मौत का बदला उसे जरुर लीजिएगा । किशोरी के सुसाइड नोट से हड़कंप मच गया है ।

पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिनमें से 2 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है । इस मामले में मुख्य आरोपी रुस्तम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छानबीन कर रही है ।

 क्या है पूरा मामला 

जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत  एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की को कुछ युवक परेशान करते थे । इसको लेकर वह काफी परेशान भी रहती थी । मंगलवार को रात कमरे में वह सोने गई लेकिन सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो मां ने  दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए । लड़की ने पंखे से साड़ी के सहारे लटकर अपनी जान दे दी । मां यह सब देखकर चिल्लाने लगी तब आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग इकट्ठा हो गए । परिजनों को मौके पर शव के पास सुसाइड नोट मिला, जिसमें मौत का जिम्मेदार रुस्तम को ठहराया गया । किशोरी ने सुसाइड नोट में लिखा रुसतम ने उसके साथ गलत काम किया है और पापा मेरी मौत का बदला जरूर लीजिएगा ।

इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं सहित थानाध्यक्ष रामपुर, थाना अध्यक्ष नवेढिया और पीएसी बल भी मौके पर पहुंच गए । इसके बाद किशोरी के पिता शिकायत पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया । इस मामले में मड़ियाहूं क्षेत्राधिकारी संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि 25 अगस्त को 15 साल की युवती ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है । उसके पिता द्वारा थाने पर मुकदमा संख्या 83/ 2021 धारा 354 ,306 , 7/8 पास्को एक्ट पंजीकृत कराया, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने कहा कि  किशोरी के पिता द्वारा तीन व्यक्तियों के विरुद्ध तहरीर दी गई है । तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया । शिकायत के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है । 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशजौनपुरआत्महत्या प्रयासउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी