लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में जगनमोहन रेड्डी की सुनामी, चंद्रबाबू नायडू कल देंगे सीएम पद से इस्तीफा

By रजनीश | Updated: May 23, 2019 12:55 IST

कुल 175 विधानसभा सीट वाले इस राज्य में जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी 149 सीटों पर आगे है। जबकि चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगू देशम पार्टी 24 सीटों पर आगे चल रही है।

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 के साथ ही आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी कराए गए थे। जिनके नतीजे 23 मई को आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों को देखें तो राज्य में जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। अगर ये रुझान हकीकत में बदलते हैं तो मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की बुरी हार होगी और वाईएसआर कांग्रेस सरकार बनाने में सफल होगी।

चंद्रबाबू नायडू कुप्पम विधानसभा क्षेत्र से मैदान में थे। विपक्ष के नेता और वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष वाईएस जगनमोहन रेड्डी अपने परिवार के प्रभुत्व वाले क्षेत्र पुलिवेंदुला से चुनाव लड़े थे। यह उनका दूसरा विधानसभा चुनाव है।

कुल 175 विधानसभा सीट वाले इस राज्य में जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी 149 सीटों पर आगे है। जबकि चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगू देशम पार्टी 24 सीटों पर आगे चल रही है। राज्‍य में 15वीं विधानसभा के गठन के लिए 11 अप्रैल को मतदान संपन्‍न हो गया था। 

चंद्रबाबू नायडू की सत्तारूढ़ तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने आंध्र प्रदेश में 117 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। वहीं जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने 70 सीटों पर जीत दर्ज किया था। के चंद्रशेखर राव की पार्टी तेलंगाना राष्‍ट्र समिति (टीआरएस) ने 60 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को 22 जबकि बीजेपी को केवल 9 सीटें मिली थीं। एन चंद्रबाबू नायडू यहां के मुख्‍यमंत्री हैं।

टॅग्स :आंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव 2019वाईएसआर कांग्रेस पार्टीएन चन्द्रबाबू नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

भारतAndhra Pradesh Accident: मार्कापुरम में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 10 यात्रियों की झुलस कर मौत; वीडियो वायरल

कारोबारविश्व आर्थिक मंचः सीएम फडणवीस, एन चंद्रबाबू, रेवंत रेड्डी, मोहन यादव पहुंचेंगे दावोस, 130 देश से 3000 वैश्विक नेता और 60 राष्ट्राध्यक्ष शामिल, देखिए 5 दिन शेयडूल

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की