लाइव न्यूज़ :

सल्ट में बनेगा ’जीना स्मारक : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: January 27, 2021 23:19 IST

Open in App

देहरादून, 27 जनवरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की स्मृति मे उनके विधानसभा क्षेत्र सल्ट में एक स्मारक बनाने तथा एक राजकीय महाविद्यालय का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा की ।

अल्मोडा में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री रावत ने जीना और उनकी पत्नी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जनहित के कार्यों व प्रदेश के विकास में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता और उनके अधूरे कार्यों को राज्य सरकार पूरा करेगी।

मुख्यमंत्री ने सल्ट क्षेत्र में जीना की स्मृति में एक स्मारक बनाने की घोषणा की । इसके अलावा, उन्होंने राजकीय महाविद्यालय मनीला को सुरेंद्र सिंह के नाम पर करने की भी घोषणा की ।

सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत जीना से सबका बहुत ही सहज और सरल रिश्ता तथा गहरा लगाव था। उन्होंने कहा कि उनके कहने पर इस क्षेत्र के लिए 63 विकास योजनाओं की उन्होंने घोषणा की है जिसमें से 42 पूर्ण हो चुकी है और बाकी भी जल्द पूरा हो जायेंगी।

पिछले साल नवंबर में पत्नी की मृत्यु के एक पखवाडे बाद ही 50 वर्षीय भाजपा विधायक जीना की भी कोविड 19 से मृत्यु हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम