लाइव न्यूज़ :

जम्मू: मौसम की बेहतर जानकारी देने के लिए लगाया गया एक्स-बैंड डॉप्लर रडार

By भाषा | Updated: September 4, 2021 15:37 IST

Open in App

जम्मू कश्मीर के लोगों को मौसम की बेहतर जानकारी देने के लिए यहां एक ‘एक्स-बैंड डॉप्लर’ रडार लगाया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, रडार और जीपीएस आधारित एक अन्य उपकरण का रविवार को मौसम विज्ञान विभाग के कार्यालय में लोकार्पण करेंगे। स्वदेश में निर्मित जीपीएस आधारित अत्याधुनिक ‘पायलट सैंड’ उपकरण की सहायता से किसी भी मौसम में आंकड़े एकत्र करने में सहयता मिलेगी। बयान में कहा गया, “नए रडार की सहायता से अगले तीन घंटे के मौसम का पूर्वानुमान लगाया जा सकेगा। इससे क्षेत्र को प्रभावित करने वाले आंधी, झंझावात, बिजली कड़कना और भारी बारिश के बारे में बताया जा सकेगा।” आईएमडी ने कहा कि इस प्रणाली से माता वैष्णो देवी जैसे पर्यटन स्थल के मौसम की जानकारी भी मिल सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनौकरशाही में फेरबदलः यहां से वहां नीरज मित्तल, श्रीवत्स कृष्ण, अमित अग्रवाल, मनोज जोशी, अतीश चंद्रा और अंजू राठी राणा, देखिए पूरी सूची

भारतसंयुक्त सचिव स्तर पर 35 अधिकारी यहां से वहां, उप निर्वाचन आयुक्त बने पवन कुमार शर्मा और उपराष्ट्रपति सचिवालय भेजी गईं वी ललितलक्ष्मी, देखिए लिस्ट

कारोबारएकीकृत पेंशन योजनाः मोदी सरकार ने दिया ऑफर?, कैसे एनपीएस में वापस आ सकते हैं कर्मचारी, जानें गुणा गणित

भारतKishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में तबाही का भयावह मंजर, मलबे से शवों को निकालने का काम जारी; अब तक 60 शव बरामद

भारतसरकारी नौकरीः 52910 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया, 33950 का चयन नहीं?, मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने संसद में पेश किया डाटा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?