लाइव न्यूज़ :

Jammu: पुलवामा में दो आतंकी ढेर, मरने वालों में लश्‍करे तौयबा का शीर्ष आतंकी कमांडर भी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 3, 2024 16:28 IST

Jammu: सोमवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के निहमा क्षेत्र में चल रही मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी तक पता नहीं चल पाई हैकहा जा रहा था कि इस मुठभेड़ में लश्‍करे तौयबा का शीर्ष कमांडर रिशज अहमद ऊर्फ खालिद फंसा हुआ था

Jammu: सोमवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के निहमा क्षेत्र में चल रही मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने जीएनएस को बताया, कि चल रही मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं, हालांकि मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी तक पता नहीं चल पाई है।

वैसे कहा जा रहा था कि इस मुठभेड़ में लश्‍करे तौयबा का शीर्ष कमांडर रिशज अहमद ऊर्फ खालिद फंसा हुआ था। पुलवामा स्थित एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, काकपोरा के साथ सटे निहामा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी इसके आधार पर सेना की 50 आरआर और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर एक अभियान चलाया गया।

लेकिन तभी आतंकियों ने फायरिंग कर दी। घेराबंदी में कुख्यात आतंकी रियाज डार भी फंसा हुआ था। उसे सरेंडर के लिए मनाने के लिए उसके परिजनों की भी मदद ली गई। उसके परिजनों को मुठभेड़ स्थल पर बुलाया गया था और उन्होंने भी उसे हथियार छोड़ सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। इससे पहले मिलने वाली रिपोर्ट में कहा गया था कि पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने निहामा में एक घेरा और खोज अभियान शुरू किया था।

जैसे ही बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर पहुंची, छिपे हुए आतंकवादियों ने सेना पर गोलीबारी की। कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि सोमवार सुबह जिला पुलवामा के निहामा इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। इससे पहले, कुपवाड़ा में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में हथियारों, गोला-बारूद और युद्ध जैसे सामानों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया था।

टॅग्स :Jammuआतंकवादीआतंकी हमलाterrorist attack
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"