लाइव न्यूज़ :

जम्मू: तीन सेवानिवृत्त अधिकारी कांग्रेस में शामिल हुए

By भाषा | Updated: September 5, 2021 20:19 IST

Open in App

एक पुलिस अधिकारी समेत तीन सेवानिवृत्त अधिकारी रविवार को यहां कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व पुलिस अधीक्षक ताजिंदर सिंह, उद्योग एवं वाणिज्य के सेवानिवृत्त प्रबंध निदेशक विनय भूषण और सेवानिवृत्त वैमानिकी अभियंता सतीश डोगरा का पार्टी में स्वागत किया। जम्मू-कश्मीर मामलों की एआईसीसी प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जी ए मीर ने उम्मीद जताई कि नए सदस्य पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। मीर ने केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि यह जम्मू-कश्मीर के लोगों से किए गए एक भी वादे को पूरा करने में विफल रही है। पार्टी में शामिल होने के बाद सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस के कामकाज के तरीके और धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण से प्रभावित हैं और केवल कांग्रेस ही देश को समृद्धि और विकास की ओर ले जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप