लाइव न्यूज़ :

एलओसी पर दो घुसपैठिया आतंकी ढेर, भारतीय सेना ने पुंछ में घेर कर मारा, एके-47 राइफल बरामद, घुसपैठ नाकाम

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 30, 2021 20:15 IST

पुंछ में एलओसी से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के प्रयास को सुरक्षाबलों ने नाकाम बना दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों ने भारतीय सीमा में प्रवेश कर आए एक आतंकवादी को मार भी गिराया है।सुरक्षाबलों की गोलीबारी के बाद बाकी आतंकवादी वापस पाकिस्तान की ओर भाग निकले। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घुसपैठ का यह प्रयास आज तड़के किया गया।

जम्मूः भारतीय सेना ने पुंछ में एलओसी को पार करने की कोशिश कर रहे आतंकियों के एक गुट को घेर कर दो आतंकी को ढेर कर दिया। एलओसी पर घुसपैठियों से फिर से मुठभेड़ आरंभ हो गयी है। भारतीय सैनिकों ने एक और पाकिस्तानी आतंकी घुसपैठिए को मार गिराया है। सुबह भी एक आतंकी को मार गिराया था।

घुसपैठ के प्रयास के उपरांत एलओसी पर हाई अलर्ट जारी करने का कारण वे सूचनाएं हैं जिनमें कहा जा रहा है कि सैंकड़ों आतंकी उस पार इंतजार में हैं। रक्षाधिकारियों के बकौल, पुंछ में एलओसी से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के प्रयास को सुरक्षाबलों ने नाकाम बना दिया है। यही नहीं इस दौरान सुरक्षाबलों ने भारतीय सीमा में प्रवेश कर आए एक आतंकवादी को मार भी गिराया है।

सुरक्षाबलों की गोलीबारी के बाद बाकी आतंकवादी वापस पाकिस्तान की ओर भाग निकले। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घुसपैठ का यह प्रयास आज तड़के किया गया। सैनिकों ने कुछ संदिग्धों को भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए देखा। भारतीय जवानों ने गोलीबारी से पहले उन्हें वापस लौटने की चेतावनी दी।

इसके बाद जब घुसपैठियों ने भी जवानों पर गोलीबारी करते हुए भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की तो भारतीय जवानों द्वारा की गई गोलीबारी में एक आतंकी वहीं ढेर हो गया। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि इलाके में अभियान अब भी जारी है।

प्रवक्ता ने बताया कि 30 अगस्त को तड़के एलओसी के पार से आतंकियों ने पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की। सेना के मुस्तैद जवानों ने एकीकृत निगरानी ग्रिड के प्रभावी उपयोग से पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश का पता लगा लिया।

उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने उन्हें ललकारा जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और एक आतंकी मारा गया। उसका शव और एके-47 राइफल बरामद की गई है। लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद ने बताया कि मुस्तैद सैनिकों की यह कार्रवाई एलओसी पर किसी भी दुस्साहस को नाकाम करने के भारतीय सेना के संकल्प को दिखाती है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादीसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर