लाइव न्यूज़ :

तीनों दिनों के लिए बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे, पहले भी कई बार रहा चर्चा में

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 23, 2023 14:17 IST

आतंकवाद की शुरूआत के साथ ही इस नेशनल हाईवे पर जब आतंकियों ने बारूदी सुरंगें लगा और लांचरों से हमले कर सैनिकों और नागरिकों को मारना आरंभ किया तो यह प्रतिदिन सुर्खियों में रहने लगा था।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को तीन दिनों तक किया बंद इस बंद को अधिकारियों ने ड्राई डे का नाम दिया हैजम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे कई बार चर्चाओं में रहा है

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर को शेष विश्व से जोड़ने वाला एकमात्र 300 किमी लंबा जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे एक बार फिर चर्चा में है। यह चर्चा तीन दिवसीय ‘ड्राई डे’ के कारण है। जनाब आप गलत समझ रहे हैं। आप शायद यह समझ रहे हैं कि इन तीन दिनों के ‘ड्राई डे’ के दौरान इस हाईवे पर शराबबंदी होगी। ऐसा नहीं है इस पर ‘ड्राई डे’ के दिनों में सिर्फ वाहनबंदी होगी अर्थात वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा।

इतना जरूर था कि ताजा तीन दिनों के ‘ड्राई डे’ के कारण चर्चा में आया जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे का चर्चाओं से पुराना नाता है। अतीत में भी कई बार यह चर्चा में रहा है। सर्दियों में बर्फबारी और बरसात में बारिश के कारण यह चर्चा में तो रहता ही है।

आतंकवाद की शुरूआत के साथ ही इस नेशनल हाईवे पर जब आतंकियों ने बारूदी सुरंगें लगा और लांचरों से हमले कर सैनिकों और नागरिकों को मारना आरंभ किया तो यह प्रतिदिन सुर्खियों में रहने लगा था। इन हमलों में सैंकड़ों लोग जान गंवा चुके हैं। यह हमले फिलहाल रूके नहीं है पर इतना जरूर था कि उन्हें नाकाम बना दिया जाता रहा है।

अफसोस इस बात का था कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा के लेथपोरा में इसी हाईवे पर हुए आज तक के सबसे भीषण आतंकी हमले को रोका नहीं जा सका था, जिसमें 50 के करीब केरिपुब के जवानों की मौत हो गई थी।

अब इस पर रख रखाव और मरम्मत के लिए कल यानि 24 फरवरी और 3 व 10 मार्च को वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लागू किया गया है। खबर यह नहीं है कि यह प्रतिबंध लागू कर उन हजारों लोगों के लिए परेशानी पैदा की गई है जिन्हें जम्मू से कश्मीर और कश्मीर से जम्मू का सफर करना है बल्कि खबर यह है कि इस रोडबंदी कह लिजिए या वाहनबंदी को यातायात पुलिस ने ‘ड्राई डे’ का नाम देकर इसे सुर्खियों लाकर चर्चा का विषय बना दिया है।

एक यातायत पुलिस अधिकारी के बकौल, जब इस पर कोई वाहन ही नहीं चलेगा तो उसे ‘ड्राई डे’ ही कहा जाता है। यह पहली बार है कि इस हाईवे पर तीन दिनों के लिए ‘ड्राई डे’ लागू किया जा रहा है। वैसे गैर सरकारी तौर पर कोरोना काल के दौरान हुए पहले लाकडाउन के अरसे में भी इस पर कई महीनों तक ‘ड्राई डे’ रहा था। तब यह सुर्खियों में उस समय आया था जब इस पर चलने वालों को हाथों पर अनुमति की मुहर लगवा कर चलना पड़ा था और अब एक बार फिर यह चर्चा में है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरJammuनेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो