लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर, शहर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं की गईं सस्पेंड

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 21, 2020 13:12 IST

Jammu kashmir: श्रीनगर के जूनिमार इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की है। इस बीच मुठभेड़ में तीन आतंकी मार गिराए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों ने चारों ओर से इलाके को घेर रखा है और जबरदस्त गोलीबारी हो रही है।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के जूनिमार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच रविवार (21 जून) सुबह से लगातार मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। इस बीच सुरक्षाबलों के एक बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने तीन आतंकी को मार गिराए गए हैं। इस बीच शहर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं एहतियातन निलंबित कर दी गई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के जूनिमार इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबल इलाके में आतंकवादियों की तलाश कर रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जो अभी जारी है। 

प्राधिकारियों ने शहर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं एहतियातन निलंबित कर दी हैं। शहर के व्यावसायिक क्षेत्रों के अधिकतर हिस्सों में लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को मारे थे छह आतंकी

इससे पहले 19 जून को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए थे। शुक्रवार को पुलवामा मुठभेड़ में दो और शोपियां मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। आतंकवादी हिज्बुल मुजाहिद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य थे। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बृहस्पतिवार सुबह दक्षिण कश्मीर के पम्पोर इलाके के मीज में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। तलाशी में जुटे सुरक्षा बलों के दल पर आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद अभियान मुठभेड़ में बदल गया। 

दक्षिण कश्मीर से आतंकवाद एक महीने में खत्म हो जाएगा, कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक के इस पुराने बयान के संबंध में सवाल करने पर अधिकारी विजय कुमार ने स्वयं कहा था, 'यदि आपको याद हो, मैंने कहा था कि अगले महीने... और महीना पूरा होने में कुछ दिन बाकी हैं। पहले दक्षिण को साफ कर लेते हैं। हमने उत्तर में भी काम शुरू कर दिया है और इसके बाद वहां कार्रवाई करेंगे।' 

कुमार ने कहा था, 'हमारे पास आतंकवादियों द्वारा दो और आईईडी विस्फोट की योजना बनाए जाने की सूचना है.... इसमें एक पाकिस्तानी जैश कमांडर अदनान और कुलगाम निवासी वालीद शामिल हैं। कोई भी आईईडी विस्फोट होने से पहले हम इन दोनों को भी खत्म कर देंगे।'

टॅग्स :एनकाउंटरजम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर