लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एनकाउंटर में मार गिराए दो आतंकवादी, ऑपरेशन अभी भी जारी

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 22, 2020 07:15 IST

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले के मेलहोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में दो आतंकवादियों को मार गिराया है। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मंगलवार देर रात से मुठभेड़ जारी है।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार (22 अप्रैल) की सुबह सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया है। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मंगलवार देर रात से मुठभेड़ जारी है। यह जानकारी भारतीय सेना की ओर से दी  गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले के मेलहोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। 

घेराबंदी वाले इलाके में दो से तीन आतंकवादी हो अनुमान लगाया गया है। दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं। सुरक्षाबलों को शक है कि इलाके में एक और आतंकवादी छुपा हो सकता है। अभी ऑपरेशन जारी है। 

बता दें, बीते दिन पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में अग्रिम चौकियों और नियंत्रण रेखा से लगे हुए गांवों में भीषण गोलाबारी की थी। सुबह 11:20 बजे पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के कर्णी सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्षविराम तोड़ते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागना शुरु कर दिया था। भारतीय सेना उन्हें मुहतोड़ जवाब दिया। दोनों तरफ से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली। पाकिस्तान पिछले 15 दिनों से लगातार जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी कर रहा है। पिछले सप्ताह नियंत्रण रेखा क पास राजौरी, पुंछ और कुपवाड़ा में पाकिस्तान की गोलीबारी से तीन आम नागरिकों की मौत के बाद यहां के निवासियों में डर पैदा हो गया है।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में रविवार रात आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के शाहबाद इलाके की थी। मंजूर अहमद अपने घर में थे, तभी आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अहमद को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई थी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील