लाइव न्यूज़ :

10 दिन पहले एलओसी पार कर आए आतंकियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद, दो आतंकी भी ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 8, 2021 22:08 IST

मारे गए दोनों पाकिस्तानी आतंकी हैं, जिनके कब्जे से दो एके 47 राइफल समेत भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देएक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।सेना के एक नायब सूबेदार समेत दो जवान शहीद हो गए। आतंकी होने के अंदेशा पर सेना की ओर से इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

जम्मूः करीब 10 दिन पहले एलओसी से सटे राजौरी के सुंदरबनी इलाके में जो आतंकी घुस आए थे उनसे आज नौ दिनों के उपरांत मुठभेड़ हुई तो दो आतंकियों को मार गिराने में कामयाबी मिली पर इस मुठभेड़ में दो जवान भी शहीद हो गए।

मारे गए दोनों पाकिस्तानी आतंकी हैं, जिनके कब्जे से दो एके 47 राइफल समेत भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है। दुरूह भौगोलिक क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे सेना के एक नायब सूबेदार समेत दो जवान शहीद हो गए। एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।

कुछ और आतंकी होने के अंदेशा पर सेना की ओर से इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सेनाधिकारियों के अनुसार, एलओसी से सटे सुंदरबनी के गांव दादल में 29 जून को संदिग्ध देखे गए थे, जिनकी तलाश में पूरे इलाके को लगातार खंगाला जा रहा था। यह संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी थे जो दादल के जंगलों में स्थित एक गुफा में छिपे बैठे थे।

सेना ने क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी रखा था। उसके उपरांत हुई मुठभेड़ के दौरान दोपहर में एक आतंकी ने गुफा से निकलकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे सेना की 17 मद्रास रेजीमेंट के नायब सूबेदार श्रीजीत और सिपाही जसवंत रेड्डी शहीद हो गए।

गोलीबारी में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर उत्तरी कमान अस्पताल उधमपुर ले जाया गया। जवाबी कार्रवाई में सेना ने दो आतंकी ढेर कर दिए। दोनों आतंकी पाकिस्तानी हैं जिनकी पहचान की जा रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनापाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?