लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: निकाय चुनाव के लिए जा रहे सेना का ट्रक खाई में गिरी, दो BSF जवानों की मौत

By स्वाति सिंह | Updated: September 19, 2018 16:43 IST

जामु कश्मीर में निकाय चुनावों के लिए कश्मीर जा रहे दो बीएसएफ जवानों की मौत हो गई है।

Open in App

जम्मू, 19 सितंबर: जम्मू कश्मीर में जोर्ज के पास बनिहाल में बुधवार को एक ट्रक खाई में गिर गया।  इस हादसे में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवानों की जान चली गई।  समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस ट्रक में सवार जवान निकाय चुनावों के लिए कश्मीर जा रहे थे। इसी दौरान दौरान यह हादसा हो गया।  

बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो बीएसएफ जवानों के साथ साथ ट्रक ड्राइवर की भी मौत हो गई है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में अक्टूबर में निकाय चुनाव होने हैं। 

रविवार को (16 सितंबर)  राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त शलीन काबरा ने घोषणा करते हुए कहा था कि पंचायत चुनाव नौ चरणों में होंगे। उन्होंने तारीखों का ऐलान करते हुए कहा था कि यह चुनाव 17 नवंबर से लेकर 11 दिसंबर तक कराए जाएंगे।

इस दौरान नवंबर में 17, 20, 24, 27, 29 तारीख को वोटिंग होगी, जबकि दिसंबर में 1, 4, 8 और 11 तारीख को वोटिंग की जाएगी। वहीं, वोटों की गिनती वोटिंग के दिन ही की जाएगी। इसके अलावा वैलेट पेपर के जरिए चुनाव करवाया जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि राज्य की मुख्य पार्टियों नैशलन कॉन्फ्रेंस और पीपल्स डेमोक्रैटिक पार्टी (पीडीपी) ने संविधान के अनुच्छेद 35 (ए) का हवाला देते हुए, निकाय चुनावों को बहिष्कार करने का ऐलान किया है।

पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि एक चुनाव जिसमें लोगों की हिस्सेदारी नहीं है, उसे केंद्र चुनाव की तरह देख रहा है तो इसमें हम क्या कह सकते हैं? हमने लोगों से चुनाव में भाग न लेने या फिर उसका बहिष्कार करने को नहीं कहा है, हमने सिर्फ इतना कहा है कि हमारी पार्टी इसमें भाग नहीं लेगी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?