लाइव न्यूज़ :

Jammu & Kashmir Tunnel Collapse: मरने वाले सभी 10 मजदूरों के परिवार वालों को मिलेंगे 15-15 लाख रुपए मुआवजे, सरकार ने किया एलान, उपराज्यपाल भी देंगे राशि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2022 10:53 IST

Jammu & Kashmir Tunnel Collapse: इस घटना पर बोलते हुए नेकां के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा, "बेहद दुर्भाग्यपूर्ण। रामबन में कार्यस्थल पर हुई दुर्घटना में मारे गए दस लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।"

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण काम में जान गंवाने वाले 10 मजदूरों को मुआवजे मिलेंगे। सरकार सभी मरने वाले मजदूरों को 15-15 लाख रुपए की मुआवजे देगी। उपराज्यपाल ने भी मृतकों को मुआवजा देने की बात कही है।

Jammu & Kashmir Tunnel Collapse: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा ढहने से जान गंवाने वाले 10 मजदूरों के परिजनों को 16-16 लाख रुपए की मुआवजा राशि दी जाएगी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि सुरंग में हुए हादसे के दो दिन बाद शनिवार को मलबे से नौ और शव बरामद किए गए, जिससे इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। 

मरने वालों में 5 लोग पश्चिम बंगाल के थे

अधिकारियों ने बताया कि सभी लापता श्रमिकों के शव बरामद होने के साथ ही दो दिन तक चला बचाव अभियान शनिवार देर शाम समाप्त हो गया है। मरने वालों में पांच श्रमिक पश्चिम बंगाल के, दो दो श्रमिक जम्मू कश्मीर एवं नेपाल के तथा एक श्रमिक असम का था। उपायुक्त मुसर्रत इस्लाम ने कहा कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिले निर्देश के अनुसार निर्माण कार्य कर रही कंपनी द्वारा सुरंग हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों को 15-15 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। 

उपराज्यपाल भी मृतकों को देंगे मुआवजा

मामले में अधिकारियों ने आगे कहा कि उपराज्यपाल ने भी मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। इस बीच, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुरंग हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही घायलों के लिए बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

उमर अब्दुल्ला ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने इस घटना में लोगों की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उमर ने ट्वीट कर कहा, ''बेहद दुर्भाग्यपूर्ण। रामबन में कार्यस्थल पर हुई दुर्घटना में मारे गए दस लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। शोकाकुल परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति मिले।''

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमनोज सिन्हाउमर अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब