लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में खाई में गाड़ी गिरने से दर्दनाक हादसा; 6 लोगों की मौत, कई घायल

By अंजली चौहान | Updated: May 24, 2023 10:43 IST

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक भयानक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में करीब 6 लोगों की जान चली गई है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है बुधवार की सुबह वाहन के खाई में गिरने से हादसा हुआ है हादसे में करीब छह लोगों के मारे जाने की सूचना है

किश्तवाड़: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा होने से सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि किश्तवाड़ में एक वाहन के खाई में गिरने के कारण कई लोग घायल हो गए।

इस हादसे में करीब 6 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। गौरतलब है कि दुर्घटना डांगडुरु बांध स्थल के पास हुई, जब वाहन डांगडुरु पावर प्रोजेक्ट के श्रमिकों को ले जा रहा था।

हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके से बचाव दल और प्रशासन की टीमें पहुंची है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। 

किश्तवाड़ पुलिस ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "एक क्रूजर वाहन घाटी में गिर गया, घायलों को अस्पताल ले जाया गया।" 

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जताया दुख 

किश्तवाड़ में बुधवार सुबह हुए हादसे को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने दुख जताया है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर दुख जताते हुए लिखा कि अभी-अभी डीसी किश्तवाड़ डॉक्टर देवांश यादव से ढंगडेरू बांध के करीब हुए दु्र्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे के बारे में बात की।

इसमें सात लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल है। घायलों को जरूरत के मुताबिक जिला अस्पताल  किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसड़क दुर्घटनाJammu
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"