लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में आतंकियों ने फिर दिया घिनौनी करतूत को अंजाम, चार को गोली मारकर किया जख्मी, इनमें दो प्रवासी श्रमिक

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 19, 2023 12:05 IST

पिछले 24 घंटों में आतंकियों द्वारा किया गया यह दूसरा हमला था। उन्होंने पुलवामा में दो वनकर्मियों को निशाना बना गोलियां बरसाईं जिस कारण दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Open in App

जम्मू: अमरनाथ यात्रा के लिए जारी हाई अलर्ट के बावजूद आतंकी सभी सुरक्षा प्रबंधों को धत्ता बताते हमले करने में कामयाब हुए हैं। ताजा दो हमलों में उन्होंने चार लोगों को गोली मार कर जख्मी कर दिया है। जबकि पांच दिन पहले भी आतंकियों ने दो प्रवासी श्रमिकों को जख्मी किया था।

ताजा हमलों में आतंकियों ने अनंतनाग के उस जिले में हमला बोला जो अमरनाथ यात्रा का बेस कैंप कहा जाता है। इलाके में हाई अलर्ट जारी है और ऐसे में आतंकी कैसे कामयाब हो गए इस पर चर्चा जारी है।

पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने अनंतनाग के लाल चौक में हमला बोला तो देर रात दो प्रवासी श्रमिक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों की हालत गंभीर बताई जाती है। पांच दिनों में प्रवासी श्रमिकों पर यह दूसरा हमला था। इससे पहले 13 जुलाई को शोपियां के गगरान इलाके में दो श्रमिक गोलीबारी में जख्मी हुए थे। हमलावर आतंकी तो पकड़े नहीं गए पर इलाके के एसएचओ को हाईअलर्ट में लापरवाही बरतने के आरोप में अटैच जरूर कर दिया गया।

पिछले 24 घंटों में आतंकियों द्वारा किया गया यह दूसरा हमला था। उन्होंने पुलवामा में दो वनकर्मियों को निशाना बना गोलियां बरसाईं जिस कारण दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस का कहना था कि देर रात पुलवामा के राजपोरा में बगंदर पुल के पास लगाए गए नाके पर तैनात दो वनकर्मी जख्मी तो हुए हैं पर यह कहना अभी मुश्किल है कि उन पर आतंकियों ने गोलियां बरसाई थीं या लकड़ी तस्करों ने। हालांकि घटनास्थल पर मिली गोलियों के खोल एके 47 राइफलों के होने के कारण आतंकी हमला होने का शक गहरा जाता था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर