लाइव न्यूज़ :

पीएचडी स्कालर कश्मीर से लापता, हिज्बुल मुजाहिदीन का दामन थामा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 24, 2020 16:42 IST

अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा में मंगलवार की सुबह एक बार फिर भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं जबकि एक जवान शहीद बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देखुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी पुलवामा के बंदजू गांव में छुपे हुए हैं और किसी बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं।खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम तैयार की और बंडजू गांव को घेर लिया।जम्मू कश्मीर का लापता पीएचडी स्कालर बासित हिलाल आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया है।

जम्मूः दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बंडजू इलाके में रातभर चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुआ है।

दूसरी ओर दो दिन पहले जो पीएचडी स्कालर कश्मीर से लापता हो गया था उसने हिज्बुल मुजाहिदीन का दामन थाम लिया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा में मंगलवार की सुबह एक बार फिर भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं जबकि एक जवान शहीद बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारतीय सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी पुलवामा के बंदजू गांव में छुपे हुए हैं और किसी बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं। खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम तैयार की और बंडजू गांव को घेर लिया।

गोली चलने की आवाज सुनते ही भारतीय जवानों ने भी फायरिंग शुरू कर दी

गांव में जैसे ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया वैसे ही आतंकी एक घर में छुपकर फायरिंग करने लगे। गोली चलने की आवाज सुनते ही भारतीय जवानों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। काफी देर तक दोनों ओर से चली फायरिंग में दो आतंकियों को मार गिराया गया।

क्रॉस फायरिंग में एक सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के जादिबल इलाके में मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इस बीच जम्मू कश्मीर का लापता पीएचडी स्कालर बासित हिलाल आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया है।

जम्मू पुलिस ने जानकारी दी। बासित पिछले सप्ताह अपने दोस्तों के साथ सेंट्रल कश्मीर घुमने गया था, तभी से वह लापता था। उसका परिवार उसकी तलाश कर रहा है। सोमवार को परिजनों ने श्रीनगर में प्रेस एनक्लेव के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया था।

परिवार के अनुसार बासित दिल्ली में काम करता था। हाल ही में वह कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद कश्मीर आया था। उसने कश्मीर यूनिवर्सिटी से पीएचडी किया है। श्रीनगर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि हिलाल ने हिज्बुल मुजाहिदीन ज्वायन कर लिया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर