लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी पंडित और नेपाली नागरिक के हत्यारे आतंकी ढेर, शोपियां में मारे गए तीन आतंकियों में से दो की पहचान, एसाल्ट राइफल, दो पिस्तौल बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 20, 2022 15:33 IST

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने मुंजमर्ग मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि इनमें से दो की पहचान समीर लोन निवासी शोपियां और उमर नजीर निवासी अनंतनाग के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देअनंतनाग में दो श्रमिकों पर हमले की वारदात में शामिल था।तीसरे आतंकी की पहचान का पता लगाया जा रहा है। कश्मीरी हिंदू पूर्ण कृष्ण भट्ट की हत्या 13 अक्तूबर को चौधरीगुंड शोपियां में उसके घर के बाहर ही हुई थी।

जम्मूः कश्मीर के शोपियां इलाके में मुंजमर्ग गांव में एक मुठभेड़ में लश्करे तैयबा के हिट स्क्वाड द रजिस्टेंस फ्रंट टीआरफ के तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे आतंकियों में से से दो एक कश्मीरी हिंदू पंडित कृष्ण भट्ट की हत्या और एक नेपाली नागरिक की हत्या में लिप्त थे। जबकि तीसरे आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है। 

दरअसल पुलिस को सोमवार की देर रात गए पता चला था कि स्वचालित हथियारों से लैस तीन आतंकी मुंजमर्ग शोपियां में अपने किसी संपर्क सूत्र से मिलने आए हैं। पुलिस ने उसी समय सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर तीनों आतंकियों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया।

आधी रात के बाद जवानों ने गांव की घेराबंदी करते हुए आने जाने के सभी रास्ते बंद कर दिए। इसके बाद आज तड़के नमाज की पहली अजान के साथ ही सुरक्षाबलों ने अपना तलाशी अभियान शुरू किया। और सुबह साढ़े पांच बजे के करीब शुरु हुई यह मुठभेड़ लगभग दो घंटे चली।

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने मुंजमर्ग मुठभेड़ में तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि इनमें से दो की पहचान समीर लोन निवासी शोपियां और उमर नजीर निवासी अनंतनाग के रूप में हुई है। समीर लोन 13 अक्तूबर को चौधरी गुंड में कश्मरी हिंदू पूर्ण कृष्ण भट्ट की हत्या और उमर नजीर नवंबर के पहले सप्ताह अनंतनाग में दो श्रमिकों पर हमले की वारदात में शामिल था।

तीसरे आतंकी की पहचान का पता लगाया जा रहा है। मारे गए आतंकियों के पास से एक एसाल्ट राइफल, दो पिस्तौल व अन्य साजो सामान मिला है। जानकारी के लिए कश्मीरी हिंदू पूर्ण कृष्ण भट्ट की हत्या 13 अक्तूबर को चौधरीगुंड शोपियां में उसके घर के बाहर ही हुई थी। तिल बहादुर समेत दो श्रमिक बीते नवंबर के पहले सप्ताह में अनंतनाग में एक स्कूल परिसर के बाहर आतंकी हमले में जख्मी हुए थे। बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान तिल बहादुर की मौत हो गई थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरPoliceपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष