लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सेना के कैंप पर आतंकी हमला, एक आतंकवादी की मौत

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: March 5, 2018 00:46 IST

जम्मु कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शनिवार देर शाम भारतीय और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच भारी गोलीबारी अब शोपियां में सेना कैंप पर आतंकी हमला हुआ है।

Open in App

जम्मू, 4 मार्च: कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने पहनू गांव में रविवार की शाम आठ बजे एक मोबाइल वाहन जांच चौकी पर गोलीबारी कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी इसका जवाब दिया और एक आतंकवादी मारा गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार कैंप पर दो ओर से गोलियां दागी जा रही हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार शोपियां जिले के पिंजूरा इलाके में यह हमला हुआ है। 

इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर शनिवार देर शाम भारतीय और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच भारी गोलीबारी हुई। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने रविवार को कहा, "पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट सेक्टर में अकारण भारी गोलीबारी और गोलाबारी की।"

उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी सेना ने सैन्य और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाते हुए छोटे और स्वचालित हथियारों व मोर्टारों का इस्तेमाल किया।" सूत्र ने कहा कि गोलीबारी करीब दो घंटे तक जारी रही। भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने या कोई नुकसान होने की खबर नहीं है। 

ऐहतियात के तौर पर पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा के पास स्थित सभी स्कूलों को सोमवार तक बंद कर दिया गया है। 

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर