लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

By भाषा | Updated: November 4, 2018 15:21 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की क्षेत्र में मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद शनिवार शाम को खुदपोरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। 

Open in App

 जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की क्षेत्र में मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद शनिवार शाम को खुदपोरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। 

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद मुठभेड़ हुई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये जबकि दो अन्य भाग निकले। 

उन्होंने बताया, ‘‘खून के निशान और उनकी दिशा देख कर लगता है कि दो आतंकवादी घटनास्थल से भाग गए।’’ 

मारे गये आतंकवादियों की पहचान मोहम्मद इरफान भट और शाहिद मीर के रूप में की गयी है। 

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि भट पिछले साल आतंकवाद से जुड़ा था जबकि मीर 2004 के हथियारों के एक मामले में शामिल था। 

उन्होंने बताया, ‘‘मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारूद सहित कुछ सामग्री बरामद की गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।’’  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर