लाइव न्यूज़ :

ब्रेकिंग न्यूज: भारतीय सेना को बड़ी सफलता, शोपियां में तीन आतंकवादी ढेर

By निखिल वर्मा | Updated: June 7, 2020 15:52 IST

जून महीने में जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग मुठभेड़ों में सात आतंकी मारे गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देइस साल सुरक्षा बलों ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के शीर्ष कमांडर रियाज नाइकू और पोस्टर बॉय जुनैद सहराई, हंदवारा में लश्कर प्रमुख हैदर और अब फौजी बाबा का खात्मा किया हैशोपियां में सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए, अभी भी ऑपरेशन जारी है

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रहे मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। आतंकी किस संगठन से जुड़े हुए हैं, इसका खुलासा नहीं हुआ है। मुठभेड़ की शुरुआत रविवार सुबह हुई है। सीआरपीएफ की 178वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने शोपियां के जैनापुरा में सर्च अभियान शुरू किया था जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई है।

खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जवानों ने मोर्चा संभालने से पहले आतंकियों से समर्पण करने की बात भी कही। लेकिन आतंकी सुरक्षाबलों को निशाना बनाते रहे। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और आतंकियों को मार गिराया।

पहले तीन आतंकियों के मारे जाने की सूचना थी लेकिन अब मिल रही ताजा जानकारी के अनुसार, अब चार आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। फिलहाल अधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। मुठभेड़ को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैले इसके लिए प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। 

सूत्रों के मुताबिक, अभी भी दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर सुरक्षाबलों और पुलिस की टीमें मौजूद हैं। घेराबंदी कर आतंकियों से सरेंडर करने के लिए कहा जा रहा है।

इससे पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में 3 जून को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष आईईडी विशेषज्ञ अब्दुल रहमान उर्फ ‘फौजी भाई’ और दो अन्य स्थानीय आतंकवादी मारे गए।  मारा गया जैश का आतंकवादी दक्षिण कश्मीर में 2017 से सक्रिय था और वह पूर्व में हिंसा प्रभावित अफगानिस्तान में गठबंधन बलों के खिलाफ सक्रिय रह चुका था। उन्होंने दावा किया कि जब सुरक्षा बलों ने गत 28 मई को पुलवामा में आईईडी से लदी कार को रोका था तब फौजी बाबा फरार होने में सफल रहा था ।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर