लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः सुरक्षाबलों ने नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर आतंकियों के 12 मददगार पकड़े, लाखों की हेरोइन भी बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 19, 2021 16:45 IST

दो महीनों के अंतराल के बाद एक बार फिर सुरक्षाबलों को नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने में कामयाबी मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों को नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने में कामयाबी मिली है।बारामुला में आतंकियां के 12 मददगारां को गिरफ्तार किया गया। सुरक्षाबलों ने 21.5 लाख रुपए की हेरोइन भी बरामद की है। 

जम्मूः दो महीनों के अंतराल के बाद एक बार फिर सुरक्षाबलों को नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने में कामयाबी मिली है। बारामुला में आतंकियों के 12 मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हेरोइन के 11 पैकेट, चार पिस्टल, कई मैग्जीन, बीस कारतूस और एक लाख रुपये का चैक बरामद हुआ है। हेरोइन की कीमत 21.5 लाख रुपए की बताई जा रही है।

पुलिस को आतंकियों के मददगारों के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों के नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ। जिसमें आतंकियों के 12 मददगारों के पास से हेरोइन के 11 पैकेट के साथ ही हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ। साथ ही पुलिस ने कुछ वाहनों को भी सीज किया है। इनमें एक ट्रक, एक कार और एक स्कूटी शामिल है।

गिरफ्तार आतंकियों के मददगारों से पुलिस पूछताछ में जुटी है। संभावना जताई जा रही है कि इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने से कई अहम राज व आतंकी साजिशों का पर्दाफाश होगा।

अप्रैल में भी सामने आया था मामला

अप्रैल महीने में कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तान प्रायोजित नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था। जिसमें आतंकियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से नौ किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। मॉड्यूल पाकिस्तान स्थित आतंकी संचालकों के संपर्क में था। साथ ही घाटी के सक्रिय आतंकवादियों के नशीली दवाओं के व्यापार और वित्तीय सहायता प्रदान करने में शामिल था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीबारामूला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर