लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: जाकिर मूसा के एनकाउंटर की खबरों के बीच कुछ इलाकों में कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा भी बंद

By भाषा | Updated: May 24, 2019 11:32 IST

एनकाउंटर घटनास्थल से कोई फरार न पाए इसलिए अतिरिक्त सुरक्षाबल मुठभेड़ स्थल पर भेज दिए गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पुलवामा, अवंतिपोरा, श्रीनगर, अनंतनाग और बडगाम के कुछ इलाकों में प्रतिबंधों की एहतियातन घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकी जाकिर मूसा के एनकाउंटर के बाद कर्फ्यू, कई स्कूल-कॉलेज भी बंदएनकाउंटर की खबर के बाद शोपियां, पुलवामा, अवंतिपोरा और श्रीनगर में मूसा के समर्थन में हुए थे प्रदर्शन

त्राल में अलकायदा की कश्मीर इकाई अंसार गज़वत उल हिन्द के तथाकथित प्रमुख जाकिर मूसा के मुठभेड़ में मारे जाने की खबरों के मद्देनजर कश्मीर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को कर्फ्यू लगा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद कश्मीर के कुछ हिस्सों में एहतियातन कर्फ्यू लगा दिया गया है और शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। दक्षिण कश्मीर में त्राल के एक गांव में दो आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए लेकिन उनकी पहचान की पुष्टि अभी नहीं की गई है। मूसा के परिवार ने पुष्टि की है कि वह मुठभेड़ स्थल पर मौजूद था।

मूसा की मौत की खबर के बाद शोपियां, पुलवामा, अवंतिपोरा और श्रीनगर में मूसा के समर्थन में प्रदर्शन हुए थे और लोगों ने मूसा के समर्थन में नारेबाजी की थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि सुरक्षा बलों ने विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद ददसारा में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की थी और जब आतंकवादियों ने बच कर भागने की कोशिश की तो मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया था कि घटनास्थल से कोई फरार होकर न पाए इसलिए अतिरिक्त सुरक्षाबल मुठभेड़ स्थल पर भेज दिए गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पुलवामा, अवंतिपोरा, श्रीनगर, अनंतनाग और बडगाम के कुछ इलाकों में प्रतिबंधों की एहतियातन घोषणा की थी। अधिकारियों ने बताया कि जुमे की नमाज में लोगों के एकत्र होने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब