लाइव न्यूज़ :

पुलवामा के बाद अब राजौरी में IED ब्लास्ट, इंजीनियर कॉर्प्स के मेजर शहीद

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 16, 2019 17:51 IST

राजौरी के नौशेरा सेक्टर के आईईडी विस्फोट दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले के बाद हुआ है। पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। इस सेक्टर में जनवरी से अब तक यह दूसरा आईईडी विस्फोट है।

Open in App

पुलवामा हमले के सदमे से देश अभी पूरी तरह उभरा भी नहीं है कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आईईडी धमाके में सेना के एक मेजर के शहीद होने की खबर आ रही ही। इस धमाके में कुछ अन्य सैनिकों के घायल होने की भी आशंका है। भारतीय सेना को शक है कि ये हमला पाकिस्‍तान के बॉर्डर एक्‍शन टीम ने करवाया है। एक जवान घायल है। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है। इस सेक्टर में जनवरी से अब तक यह दूसरा आईईडी विस्फोट है। राजौरी के नौशेरा सेक्टर में 11 जनवरी को एक मेजर सहित दो कर्मी शहीद हो गए थे। 

समाचार एजेंसी एएआई के अनुसार शहीद हुआ मेजर भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर में तैनात थे। आतंकवादियों ने यह आईईडी नौशेरा स्थित नियंत्रण रेखा से 1.5 किलोमीटर अंदर प्लांट किया था।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ये धमकाा LOC पर तलाशी के वक्त हुआ। मेजर रैंक के आर्मी जब  आतंकियों की ओर से प्लांट किए गए आईईडी बम को डिफ्यूज करने की कोशिश कर रहे थे, तब ये हादसा हुआ। 

14 फरवरी को हुआ पुलवामा में भी आतंकी हमला 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में अब तक 44 जवानों शहीद हुए हैं। जिनमें से 38 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई है और 42 जवानों के नाम सामने आए हैं। इस आतंकवादी हमले में 40 से ज्यादा जवान घायल हुए हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सीआरपीएफ की बसों पर आतंकवादियों ने निशाना बनाया और उन्हें आईईडी से उड़ा दिया। ऐसा माना जाता है कि इस पूरे हमले की योजना एक पाकिस्तानी नागरिक कामरान ने बनायी थी जो जैश ए मोहम्मद का सदस्य है । कामरान, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, अवंतीपुरा तथा त्राल इलाके में सक्रिय है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया