लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: अस्पताल ने नवजात बच्चे को मृत बताया, दफनाने के दौरान जिंदा मिला, परिजनों के आक्रोश के बाद दो कर्मचारी निलंबित

By विशाल कुमार | Updated: May 24, 2022 08:07 IST

शिशु के परिजनों ने लापरवाही से नाराज होकर अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने शिशु के परिवार के विरोध के बाद अस्पताल के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमामला जम्मू कश्मीर के रामबन जिले के उप जिला अस्पताल बनिहाल का है। शिशु के परिजनों ने लापरवाही से नाराज होकर अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने शिशु के परिवार के विरोध के बाद अस्पताल के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।

श्रीनगर:जम्मू कश्मीर के रामबन जिले के उप जिला अस्पताल बनिहाल में सोमवार को जिस नवजात शिशु को मृत घोषित कर दिया गया था उसे बाद में परिवार के सदस्यों द्वारा दफनाने के लिए ले जाने के दौरान जीवित पाया गया।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, शिशु के परिजनों ने लापरवाही से नाराज होकर अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने शिशु के परिवार के विरोध के बाद अस्पताल के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि बांकूट निवासी बशारत अहमद की पत्नी ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने परिवार को बताया कि बच्चा मृत पैदा हुआ था। बाद में परिजन बच्चे को दफनाने के लिए ले गए।

हालांकि, परिवार के एक सदस्य ने शिशु को हिलते हुए देखा और दूसरों को बताया। तत्काल, बच्चे को फिर से अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे विशेष उपचार के लिए श्रीनगर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

इस बीच, एसएचओ बनिहाल मुनीर खान के नेतृत्व में एक पुलिस दल अस्पताल पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को इस आश्वासन के साथ शांत कराया कि जो भी लापरवाही के लिए दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ब्लॉक मेडिकल अधिकारी ने एक बयान जारी कर कहा कि नवजात शिशु की कथित मौत की जांच लंबित होने पर, एसडीएच बनिहाल के स्त्री रोग अनुभाग में कार्यरत जूनियर स्टाफ नर्स सुमीना बेगम और स्वीपर हजारा बेगम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाता है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमेडिकल ट्रीटमेंटमनोज सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर