लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: नगरोटा में मारे गए पाकिस्तानी आतंकी कमांडो ट्रेनिंग से थे लैस, अंधेरी रात में करीब 30 किमी पैदल चले थे

By विनीत कुमार | Updated: November 22, 2020 07:59 IST

नगरोटा में मारे गए चार पाकिस्तानी आतंकियों को लेकर नया खुलासा हुआ है। जांच में ये बात सामने आई है कि वे भारत में पिकअप प्वाइंट पर पहुंचने से पहले करीब 30 किमी पैदल चले थे। उनको भारत में लाने में बड़ी भूमिका जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशनल कमांडर कासिम जान की भी रही।

Open in App
ठळक मुद्देनगरोटा: पाक आतंकियों को भारत में भेजने की मुहिम में जैश के ऑपरेशनल कमांडर कासिम जान की बड़ी भूमिकापाकिस्तान में शकरगढ़ में जैश के कैंप से सांबा बॉर्डर तक पैदल यात्रा की थी आतंकियों ने, फिर जटवाल तक आए

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में 19 नवंबर को एक एनकाउंटर में मारे गए चार आतंकियों को लेकर नए खुलासा अब जांच में सामने आने लगे है। जांच में ये बात सामने आई है कि चारों पाकिस्तानी आतंकियों को भारत में भेजने की मुहिम में जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशनल कमांडर कासिम जान का बड़ी भूमिका निभाई थी।

कासिम 2016 में पठानकोट एयरबेस में हुए आतंकी हमले का भी मुख्य आरोपी है। बताया जाता है कि कासिम भारत में जैश के आतंकियों के लॉन्च कमांडर्स में से एक है। 

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार कासिम सीधे मुफ्ती रॉफ असगर को रिपोर्ट करता है। कासिम का दक्षिण कश्मीर के अंडरग्राउंड आतंकियों से भी संपर्क है। रॉफ असगर को यूएन के ग्लोबल टेररिस्ट ग्रुप ने भी आतंकी घोषित कर रखा है। 

करीब 30 किमी पैदल चले थे जैश के चारों आतंकी

आतंकियों से मिले वायरलेस हैंडहेल्ड सेट और अन्य जानकारियों के आधार पर सुरक्षाबलों को ये जानकारी मिली है कि जैश के मारे गए चारों आतंकियों को कमांडों स्तर की ट्रेनिंग दी गई थी। ये बात भी सामने आई है कि उन्होंने शकरगढ़ में जैश के कैंप से सांबा बॉर्डर तक पैदल यात्रा की थी और फिर जटवाल तक आए थे। इसके मायने ये हुए वे अंधेरी रात में भी चलते रहे होंगे।

एक सीनियर अधिकारी के अनुसार, इंटरनेशनल बॉर्डर से जटवाल करीब 8.7 किलोमीटर दूर है। इसकी दूसरी जैश के शकरगढ़ से करीब 30 किमी है। भारत में घुसपैठ का संभावित इलाका सांबा सेक्टर में मावा गांव के आसपास रहा होगा। ये गांव रामगढ़ और हिरानगर सेक्टर के बीच है। यहां नोनाथ नाला के आसपास कई कच्चे रास्ते हैं जो सीमा तक जाते हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं रास्तों से आतंकी करीब ढाई से तीन घंटे पैदल चलते हुए पिक-अप प्लाइंट तक पहुंचे होंगे। 

ऐसे भी सबूत मिले हैं कि वे रात करीब 2.30 या 3 बजे के करीब ट्रक (JK01AL 1055) पर सवार हुए और उन्हें जम्मू जाने वाले सरोर टोल प्लाजा को भी करीब 3.44 बजे पार होते हुए देखा गया। इसके बाद ट्रक नरवाल बाइपास के रास्ते से कश्मीर की ओर बढ़ा जहां बन टोल प्लास पर तड़के करीब 4.45 बजे सुरक्षाकर्मियों ने रोका।

जैश की बढ़ रही है सक्रियता

भारत के आतंकवाद रोधी अधिकारियों के अनुसार, अफगानिस्तान से अमेरिकी सेनाओं की वापसी और तालिबान के वहां मजबूत होने के साथ, इसका देवबंदी वैचारिक साझेदार जैश भी जम्मू-कश्मीर सीमा पर ज्यादा सक्रिय हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार सीमा पार कम से कम 14 ऐसे प्रशिक्षित आतंकवादी तैयार बैठे हैं गुजरांवाला में हैं और भारत में घुसपैठ का इंतजार कर रहा है।

एक और सुरक्षा अधिकारी ने बताया, 'विभिन्न तंजीमों के करीब 200 आतंकवादी भारत में घुसपैठ करने के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) के उस पार लॉन्च पैड पर इंतजार कर रहे हैं। हम अल-बद्र समूह के फिर से उठ खड़े होने की कोशिशों पर नजर रखे हुए हैं। साथ ही आतंक के एक और ग्रुप लश्कर-ए-मुस्तफा पर हमारी नजर है, जिसका नेतृत्व हिदायतुल्ला मलिक कर रहा है। इसके अलाना एक अन्य पाकिस्तान आधारित लश्कर-ए-तैयबा (लश्कर) ग्रुप है जो खैबर-पख्तूनख्वा के जंगल-मंगल कैंप में 23 आतंकवादियों को प्रशिक्षण दे रहा है।'

टॅग्स :जम्मू कश्मीरजैश-ए-मोहम्मदआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो