लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में सैनिक कॉलोनी बनाने की फिर कवायद, चार साल पहले इसी मुद्दे पर हुआ था हंगामा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 16, 2020 18:25 IST

प्रशासन ने सैनिक कालोनी बनाने के लिए कश्मीर के बडगाम जिले में सैनिक कालोनी के लिए करीब 25 एकड़ ( 200 कनाल) जमीन भी चिन्हित कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर प्रशासन ने कश्मीर में सैनिक कालोनी बनाने की तैयारी कर ली है। पूर्व सैनिकों के लिए रिहायशी कालोनी बनाना क्षेत्र के पूर्व सैनिकों की पूरानी मांग है। वर्ष 2016 में कश्मीर की सत्तारूढ़ पार्टियों व अलगाववादियों ने इस कालोनी का खुलकर विरोध किया था।

जम्मूः चार साल पहले जिस सैनिक कालोनी के मुद्दे पर कश्मीर कई दिनों तक जलता रहा था, उसे एक बार फिर थैले से बाहर निकाल दिया गया है।

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कश्मीर में सैनिक कालोनी बनाने की तैयारी कर ली है। जम्मू की तरह कश्मीर में भी पूर्व सैनिकों के लिए रिहायशी कालोनी बनाना क्षेत्र के पूर्व सैनिकों की पूरानी मांग है। सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने सैनिक कालोनी बनाने के लिए कश्मीर के बडगाम जिले में सैनिक कालोनी के लिए करीब 25 एकड़ ( 200 कनाल) जमीन भी चिन्हित कर ली है।

आगे की कार्रवाई के लिए इस संबधित विभाग को ट्रांसफर करने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। यह भूमि सरकारी है व इस मवेशियों को चराने के लिए चिन्हित किया गया था। सैनिक कालोनी के लिए यह भूमि ट्रांसफर होते ही इस पर रिहायशी प्लाट बनाने की दिशा में कार्रवाई शुरू हो जाएगा।

कश्मीर में सैनिक कालोनी बनाने की योजना चार साल पुरानी है। वर्ष 2016 में कश्मीर की सत्तारूढ़ पार्टियों व अलगाववादियों ने इस कालोनी का खुलकर विरोध किया था। तब उन्होंने कश्मीरी पंडितों के लिए कालोनी बनाने का भी विरोध किया था। ऐसे में सैनिक कालोनी बनाने की योजना खटाई में पड़ गई थी।

अब जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित बनने पर कश्मीर में सैनिक कालोनी बनाने की दिशा में काम हो रहा है।पर अधिकारियों को लगता है इस मुद्दे पर कश्मीर में फिर आग भड़क सकती है क्योंकि फिलहाल राजनीतिक दलों और अलगाववादियों के पास कश्मीरियों को भड़काने का कोई मुद्दा नहीं बचा हुआ है और वे इसका सहारा ले सकते हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरगृह मंत्रालयजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसजम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष