लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में CRPF पर आतंकियों का हमला, त्राल में भी मुठभेड़, एक आतंकी मारा गया

By विनीत कुमार | Updated: September 24, 2020 09:08 IST

जम्मू-कश्मीर के बडगाम और त्राल में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। त्राल में एक आतंकी मारा गया है। वहीं, बडगाम में एक सीआरपीएफ जवान के शहीद होने और रायफल लूटे जाने की सूचना है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के बडगाम और त्राल में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़त्राल में दो से तीन आतंकी अभी भी मौजूद, एक मारा गया, मुठभेड़ अभी भी जारी

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकी हमला हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार केसरमुला के चडोरा इलाके में हुए इस हमले में एक जवान शहीद हो गया और रायफल छिनी गई है। आतंकियों ने CRPF पर हमला किया था। इस मामले में अभी और जानकारी का इंतजार है।

वहीं दूसरी ओर त्राल अवंतीपूरा के मघामा में भी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। उसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि यहां दो से तीन आतंकी मौजूद हैं।

इससे पहले मंगलवार को बडगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ सोमवार शाम से जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। मध्य कश्मीर के चरार-ए-शरीफ के नवाद क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई थी, जब आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पाकर सुरक्षा बलों ने यहां घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। 

सुरक्षाबलों ने रात भर क्षेत्र में कड़ी घेराबंदी रखी और मुठभेड़ सुबह फिर शुरू हो गई। सोमवार को जब घेराबंदी की जा रही थी, उस समय सीआरपीएफ का एक जवान गोलीबारी में घायल हो गया था। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"