लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: शहीद औरंगजेब के भाइयों का आतंक को करारा जवाब, भारतीय सेना में हुए शामिल

By विकास कुमार | Updated: July 23, 2019 09:55 IST

औरंगजेब भारतीय सेना के 44 राष्ट्रीय राइफल्स का हिस्सा थे. बीते साल जुलाई में ईद के मौके पर अपने घर पूंछ आये थे, जहां आतंकवादियों ने दिनदहाड़े उनका अपहरण कर लिया और उनकी बेरहमी से हत्या कर दी. मरणोपरांत उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था.

Open in App
ठळक मुद्देइसी वर्ष मार्च महीने में हुए भर्ती प्रक्रिया में कश्मीर घाटी के 11,000 नौजवानों ने हिस्सा लिया था. मोहम्मद हनीफ के सबसे बड़े बेटे मोहमम्द कासिम भी आर्मी में हैं.मरणोपरांत औरंगजेब को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था.

कश्मीर के शोपियां जिले में जुलाई 2018 में आतंकवादियों ने भारतीय सेना के जवान औरंगजेब का अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी थी. लेकिन सोमवार को राजौरी जिले के पालमा में हुए एक समारोह के दौरान उनके दो भाइयों ने भारतीय सेना का हिस्सा बन आतंक को करारा जवाब दिया है. इस दौरान शहीद औरंगजेब के पिता मोहम्मद हनीफ भी अपनी पत्नी राज बेगम के साथ समारोह में उपस्थित रहे.

इसी वर्ष मार्च महीने में हुए भर्ती प्रक्रिया में कश्मीर घाटी के 11,000 नौजवानों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 100 को सेलेक्ट किया गया, जिसमें औरंगजेब के भाई मोहम्मद तारिक और मोहम्मद शबीर भी शामिल थे. 

मोहम्मद हनीफ के सबसे बड़े बेटे मोहमम्द कासिम भी आर्मी में हैं. उन्होंने इस मौके पर कहा- आज मुझे गर्व हो रहा है कि मेरे दो और बेटों ने भारतीय सेना ज्वाइन किया है. जिसने जन्म लिया है उसे एक दिन मरना ही है, लेकिन अपनी मातृभूमि के लिए बलिदान देने से बड़ी बात क्या हो सकती है. उन्होंने कहा कि इस्लाम भी कहता है कि अपने वतन के लिए जान न्योछावर कर दो.

औरंगजेब भारतीय सेना के 44 राष्ट्रीय राइफल्स का हिस्सा थे. बीते साल जुलाई में ईद के मौके पर अपने घर पूंछ आये थे, जहां आतंकवादियों ने दिनदहाड़े उनका अपहरण कर लिया और उनकी बेरहमी से हत्या कर दी. मरणोपरांत उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था. 

मोहम्मद तारिक और शबीर इंडियन आर्मी के टेरीटोरियल विंग का हिस्सा बने हैं. इसके तहत अब इन्हें सेना द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा. आपात स्थिति में देश की रक्षा के लिए टेरीटोरियल आर्मी का इस्तेमाल किया जाता है, इन्हें प्रादेशिक सेना भी कहा जाता है.  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब