लाइव न्यूज़ :

शहीद औरंगजेब के पिता की ललकार, 72 घंटे में आतंकियों को ढेर करें, नहीं तो खुद लूंगा बंदला

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 16, 2018 08:39 IST

शहीद जवान औरंगजेब के पिता मुहम्मद लतीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि अगर 72 घंटे के भीतर मेरे बेटे के कातिल आतंकवादियों को मौत के घाट नहीं उतारा गया तो मैं खुद ही हथियार उठाकर उनको ढेर करके दम लूंगा।

Open in App

श्रीनगर, 16 जून। जम्मू-कश्मीर के पुलावामा से बीते दिनों आतंकियो द्वारा अगवा किए गए भारतीय सेना के जवान औरंगजेब की निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले में शहीद जवान औरंगजेब के पिता मुहम्मद लतीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि अगर 72 घंटे के भीतर मेरे बेटे के कातिल आतंकवादियों को मौत के घाट नहीं उतारा गया तो मैं खुद ही हथियार उठाकर उनको ढेर करके दम लूंगा। शहीद जवान औरंगजेब के पिता पूर्व सैनिक है। 

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना के जवान औरंगजेब की हत्या से पहले आतंकियों ने की थी पूछताछ, सिपाही ने दिए बेबाकी से जवाब

शहीद के पिता पूर्व सैनिक मुहम्मद लतीफ ने कहा है कि यह सरकारें अपनी कुर्सी बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। मैंने अपना बेटा खोया है जो गया मेरा गया। बाकी किसी का कुछ भी नहीं गया। जो अधिकारी और राजनेता मेरे पास आकर अपनी संवेदना प्रकट कर रहे हैं वे भी एक-दो दिन के बाद आना बंद कर देंगे। मेरा बेटा कभी भी नहीं आएगा, लेकिन जिन आतंकवादियों ने उसे मारा है उनको को जल्द ढेर किया जाए।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: सेना के जवान औरंगजेब का शव बरामद, आतंकियों ने किया था अपहरण

उन्होंने कहा कि अगर बेटे के कातिलों को ढेर नहीं किया गया तो मैं खुद ही हथियार उठाकर उन्हें मारने के लिए निकल जाऊंगा। मैं एक पूर्व सैनिक हूं और सभी प्रकार के हथियार चलाना बेहतर ढंग से जानता हूं। बेटे की मौत का बदला लूंगा, क्योंकि यह सरकार संघर्ष विराम करने वाली सरकार है बदला लेने वाली नहीं।

यह भी पढ़ें: आतंकी समीर टाइगर को ठिकाने लगाने वाले सेना के जवान औरंगजेब को आतंकियों ने किया अगवा, सर्च ऑपरेशन शुरू

बता दें कि मेंढर तहसील के सेना के जांबाज जवान औरंगजेब को गुरुवार को आतंकवादियों ने पुलवामा में अगवा कर लिया था। ये घटना तब हुई जब औरंगजेब अपने निजी वाहन से ईद मनाने अपने घर के लिए जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही आतंकियों ने जवान को अगवा कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में गुस्सा है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारनरेंद्र मोदीभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण