लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में बड़ी कार्रवाई, 24 घंटों में मारे गए 5 आतंकी, पिछले 7 दिनों में 10 ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 8, 2021 10:05 IST

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई के बीच पिछले 24 घंटे में ही पांच आतंकी मुठभेड़ में मारे गए हैं। कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बीच सुरक्षाबल कई गांव में अभी भी तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के टॉप कमांडर सहित 5 आतंकी मारेआईजीपी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार मेहराजुद्दीन हलवाई को मार गिराया जाना सबसे बड़ी सफलताकुछ आतंकियों के एलओसी को पार करने में कामयाब होने की खबरों के बीच सुरक्षाबल चला रहे हैं तलाशी अभियान

जम्मू: सुरक्षाबलों ने पिछले 24 घंटों में 5 आतंकियों को ढेर कर दिया है। इनमें एक टाप कमांडर भी शामिल है। जबकि पिछले 7 दिनों में कुल 10 आतंकियों को मारा गया है। साथ ही कश्मीर के कई गांवों में तलाशी अभियान जारी है। यह अभियान उन खबरों के बाद आरंभ किए गए थे जिनमें कहा जा रहा था कि कुछ आतंकी एलओसी को क्रास करने में कामयाब रहे हैं।

पिछले 24 घंटों के भीतर सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के शीर्ष कमांडर समेत पांच आतंकियों को मार गिराया है। देर रात जिला पुलवामा के पुछल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में लश्करे तौयबा के दो आतंकी मारे गए हैं। फिलहाल सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने इस बात की पुष्टि करते हुए आतंकवाद के खिलाफ लगातार जंग जारी रखे हुए सुरक्षाबलों को बधाई देते हुए कहा हमने 24 घंटों के भीतर पांच आतंकियों को मार गिराया है। अच्छी बात यह है कि सुरक्षाबलों को इन अभियान में किसी तरह का भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

मेहराजुद्दीन हलवाई को मारा जाना बड़ी सफलता

आईजीपी कश्मीर ने कहा है कि हंदवाड़ा में बुधवार को सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के जिस टाप कमांडर मेहराजुद्दीन हलवाई को मार गिराया था, वह सबसे बड़ी सफलता है।

उन्होंने बताया कि दक्षिणी कश्मीर में बुधवार की देर रात मुठभेड़ शुरू हुई। दो आतंकियों के घिरे होने की सूचना मिली थी। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया था। सूत्रों ने बताया कि पुलवामा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। एसओपी के अनुसार पहले उन्हें आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया। कई अवसर दिए गए। इसके बाद भी आतंकियों ने समर्पण करने के बजाय फायरिंग जारी रखी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से देर रात तक फायरिंग जारी रही और फिर दो को मार गिराया गया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"