लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कई जिलों में लॉक डाउन, कर्फ्यू जैसी पाबंदियां, दुकानें बंद, ट्रेनें निरस्त, यातायात पर रोक, लोगों को घरों में रहने को कहा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 20, 2020 00:35 IST

श्रीनगर में पहला पाजिटिव मामला सामने आने के बाद सरकार ने क्षेत्र के कई हिस्सों में विभिन्न प्रकार के प्रतिबंध लगा दिए हैं। लोगों से सहयोग की अपील करते हुए सरकार ने बेवजह घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में एक और कोरोना मामले की पुष्टि के बाद जम्मू कश्मीर के कई जिलों में लॉक डाउन कर दिया गया है।कश्मीर में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लागू कर दी गई हैं जबकि जम्मू, उधमपुर, सांबा, कठुआ, डोडा आदि जिलों में किराना व दवाईयों की दुकानों को छोड़ बाकी सबको बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

कश्मीर में एक और कोरोना मामले की पुष्टि के बाद जम्मू कश्मीर के कई जिलों में लॉक डाउन कर दिया गया है। कश्मीर में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लागू कर दी गई हैं जबकि जम्मू, उधमपुर, सांबा, कठुआ, डोडा आदि जिलों में किराना व दवाईयों की दुकानों को छोड़ बाकी सबको बंद करने के आदेश दिए गए हैं। यातायात पर पूरी तरह पाबंदी लगाने के साथ ही ट्रेनें भी निरस्त कर दी गई हैं। लोगों को घरों के भीतर रहने को कहा गया है।

श्रीनगर में पहला पाजिटिव मामला सामने आने के बाद सरकार ने क्षेत्र के कई हिस्सों में विभिन्न प्रकार के प्रतिबंध लगा दिए हैं। लोगों से सहयोग की अपील करते हुए सरकार ने बेवजह घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन प्रतिबंधों के कारण श्रीनगर में सन्नाटा पसरा हुआ है। कश्मीर के कई जिलों में तारबंदी कर दी गई है जिस कारण लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

कल सऊदी अरब से घाटी लौटी 67 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद सरकार ने कोरोना वायरस पाजिटिव लोगों के संपर्क में आए लोगों से जानकारी देकर जांच कराने की अपील की थी। सरकार ने कहा कि यह जरूरी है और इसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है।

प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते कदम को रोकने के लिए सरकार ने एहतियात बरतते हुए सभी जिलों में धारा 144 को लागू करते हुए लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया  है। आज सभी जिलों में दुकानों को भी बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए। सिर्फ किराना और दवाईयों की दुकानें खुली रखने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा शहरों की ओर जाने वाले कई रास्तों को तार लगाकर बंद कर दिया गया है।

सरकार द्वारा लगाए गए इन प्रतिबंधों के कारण पूरे कश्मीर में लाकडाउन जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस लाकडाउन के कारण व्यापारी सबसे ज्यादा परेशान हैं। सीधे शब्दों में कहें तो व्यापार पूरी तरह से ठप पड़ गया है।

किश्तवाड़ में कोरोना वायरस फैलने की अफवाह पर पुलिस ने एक के व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें एक आरोपी को नामजद भी किया गया है, जिसकी पहचान कासिफ निवासी जामिया मस्जिद किश्तवाड़ के रूप में हुई है। वहीं अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

राजौरी जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए एक और फैसला किया गया है। इसमें 31 मार्च तक जिले में सभी प्रकार के सार्वजनिक परिवहन की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है। परिवहन विभाग को आदेश दिया गया है कि वह इसकी निगरानी करे और जो भी सार्वजनिक जिले की सीमा में प्रवेश करे उसे जब्त कर लिया जाए।

वहीं जम्मू शहर में कोरोना वायरस के खौफ के चलते बाजार सूने हो गए हैं। शहर के बाजार से लोगों की भीड़ गायब हो गई है। मुख्य चौक और चौराहे भी वीरान दिखाई दे रहे हैं। इस कारण दुकानदारों के धंधे पर असर पड़ रहा है। अब प्रशासन द्वारा सभी दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप