लाइव न्यूज़ :

'कुछ लोग हत्याओं को सही ठहरा रहे हैं', एलजी मनोज सिन्हा ने फारूक अब्दुल्ला के बयान के बाद कार्रवाई की चेतावनी दी

By अनिल शर्मा | Updated: October 21, 2022 12:43 IST

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कुछ लोग हैं जो सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे तत्वों पर हमें पैनी नजर रखकर और उनसे सख्ती से निपटने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्दे मनोज सिन्हा ने कहा कि कुछ लोग "निर्दोष नागरिकों की हत्याओं को सही ठहराते रहे हैं।सिन्हा ने कहा कि जो लोग अपने बयानों या कृत्यों से राष्ट्र की अखंडता को खतरे में डालते हैं, उनपर कार्रवाई होगी। मनोज सिन्हा ने पुलिस स्मरणोत्सव दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बात कही।

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि कुछ लोग निर्दोष हत्याओं को सही ठहरा रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए उनपर कार्रवाई करने की बात कही। मनोज सिन्हा ने कहा कि कुछ लोग "निर्दोष नागरिकों की हत्याओं को सही ठहराते रहे हैं और सांप्रदायिक सद्भाव को खतरे में डालने की कोशिश कर रहे हैं। 

 पुलिस स्मरणोत्सव दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, सिन्हा ने कहा कि जो लोग अपने बयानों या कृत्यों से राष्ट्र की अखंडता को खतरे में डालते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोग हैं जो सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे तत्वों पर हमें पैनी नजर रखकर और उनसे सख्ती से निपटने की जरूरत है। कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए निर्दोष नागरिकों की हत्या को सही ठहरा रहे हैं।

 उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई अपनी बयानबाजी से या कृत्यों से देश की अखंडता के साथ खिलवाड़ करेगा तो देश के कानून के तहत उन पर भी आने वाले दिनों में कार्रवाई की जाएगी। 

मनोज सिन्हा की यह टिप्पणी नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के बयान- घाटी में हत्याएं तब तक नहीं रुकेंगी जब तक न्याय नहीं मिल जाता'  के कुछ दिनों बाद आई है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों कश्मीरी पंडित की हत्या और यूपी के दो मजदूरों की ग्रेनेड हमले में मौत पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि आश्चर्य होता है कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बावजूद घाटी में स्थिति में सुधार क्यों नहीं हुआ, जिसे भाजपा ने पहले लक्षित हत्याओं के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा था- “अनुच्छेद 370 को निरस्त हुए (अगस्त 2019 में) चार साल हो चुके हैं, लेकिन फिर भी लोग मर रहे हैं। अगर अनुच्छेद 370 हत्याओं के लिए जिम्मेदार था तो इस निर्दोष पंडित पूरन कृष्ण भट को क्यों मारा गया। इसका कोई कारण होना चाहिए। अनुच्छेद 370 हत्याओं के लिए जिम्मेदार नहीं था क्योंकि आतंकवाद को बाहर से प्रायोजित किया जा रहा है।"

टॅग्स :मनोज सिन्हाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील