लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी पर भड़की शहीद की पत्नी, कहा- मेरे पति की मौत के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 19, 2018 09:39 IST

पाकिस्तान की ओर से की गई 'नापाक' फायरिंग में शहीद हुए झारखंड के रहने वाले बीएसएफ के जवान सीताराम उपाध्याय की पत्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तीखी नाराजगी जाहिर की है। शहीद की पत्नी ने कहा कि उनके पति की मौत के लिए पीएम मोदी जिम्मेदार है।

Open in App

रांची, 19 मई। पाकिस्तान की ओर से की गई 'नापाक' फायरिंग में शहीद हुए झारखंड के रहने वाले बीएसएफ के जवान सीताराम उपाध्याय की पत्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तीखी नाराजगी जाहिर की है। शहीद की पत्नी ने कहा कि उनके पति की मौत के लिए पीएम मोदी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार हमारे लोगों पर हमले कर रहा है, लेकिन मोदी सरकार ने रमजान को देखते हुए जम्मू कश्मीर में सीजफायर की घोषणा कर दी है।

वहीं झारखंड सरकार ने शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान सीताराम उपाध्याय के परिजनों को दस लाख रुपये की सहायता रााशि देने की घोषणा की है। इस मामले में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। दुख की इस घड़ी में झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता उनके परिवार के साथ है। राज्य सरकार उनके परिजनों को 10 लाख की राशि सहायता के तौर पर देगी।

बता दें कि बीते दिन अरनिया सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना उकसावे की गई गोलीबारी में सीताराम शहीद हो गए थे। उपाध्याय झारखंड के गिरिडीह के रहने वाले थे। बीएसएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस ने शहीद जवान सीताराम को श्रद्धांजलि देने के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें जम्मू कश्मीर के आवास एवं शहरी विकास मंत्री सत शर्मा, जम्मू के संभागीय आयुक्त हेमंत कुमार, वरिष्ठ बीएसएफ, सीआरपीएफ और पुलिस अधिकारियों ने उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी। 

जम्मू सीमा के बीएसएफ के महानिरीक्षक राम अवतार ने कहा कि कांस्टेबल उपाध्याय ने देश की सुप्रभुता की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि उपाध्याय अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आज एक बजकर 35 मिनट पर पाकिस्तान की भारी गोलीबारी का डटकर मुकाबला करते हुए शहीद हो गये।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारनरेंद्र मोदीमार्टरसीमा सुरक्षा बलझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर