लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, एक और जवान शहीद

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: December 31, 2017 13:32 IST

पाकिस्तान ने इस साल अब तक करीब 820 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर रविवार को पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन कर गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया है। सेना के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तानी सेना ने तड़के बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू की।

भारतीय जवानों ने भी इसका मुहतोड़ जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में पंजाब रेजिमेंट का एक जवान शहीद हो गया। एएनआई की खबर के मुताबिक नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए जवान का नाम जगसीर सिंह है।

 

इससे पहले आर्मी चीफ बिपिन रावत ने इस इलाके का दौरा किया था। उनके दौरे 24 घंटे से भी कम समय के बाद पाकिस्तान ने गोलीबारी शुरू कर दी। यह रात करीब 1:30 बजे शुरू हुई जो सुबह तड़के 4 बजे तक जारी रही। अपने दौरे के दौरान आर्मी चीफ ने सैनिकों को सतर्क और हमेशा तैयार रहने के लिए कहा था।

बता दें कि इससे पहले 26 दिसंबर को भारतीय सेना के पांच उच्च-प्रशिक्षित कमांडो ने सर्जिकल स्ट्राइक की तर्ज पर नियंत्रण रेखा के 300 मीटर तक अंदर जाकर तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था। भारत ने यह कार्रवाई पाकिस्तानी सेना की ओर से दो दिन पहले की गई भीषण गोलीबारी के बाद की थी। पाकिस्तान की ओर से किए गए सीजफायर के उल्लंघन में जिसमें एक मेजर समेत चार भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। पाकिस्तान ने इस साल अब तक करीब 820 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है।

टॅग्स :सीजफायरएलओसीभारतीय सेनामार्टरजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी