लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः अनंतनाग में डीसी ऑफिस के बाहर ग्रेनेड से हमला, पुलिसकर्मी और पत्रकार समेत 10 जख्मी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2019 12:06 IST

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने आम लोगों पर ग्रेनेड फेंक दिया। इस हादसे में एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी और पत्रकार समेत 10 लोग घायल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर मोर्चा संभालते हुए घेराबंदी कर दी है।इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और आतंकियों की तलाश जारी है।

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में शुक्रवार को आतंकियों ने भीड़ पर ग्रेनेड फेंक दिया। इस हादसे में एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी और पत्रकार समेत 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला डिप्यूटी कमिश्नर के कार्यालय के बाहर हुआ है।

इस घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी फरार हो गए। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर मोर्चा संभालते हुए घेराबंदी कर दी है। सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और आतंकियों की तलाश जारी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि पांच अगस्त को आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से घाटी में प्रतिबंध लगाए गए थे। धीरे-धीरे कई इलाकों से प्रतिबंध हटा लिए गए हैं। अब आतंकी घाटी में अशांति फैलाने के लिए किसी बड़े हमले की फिराक में हैं। इससे पहले भी हमले की कोशिश की गई थी लेकिन सुरक्षा बलों ने उसे नाकाम कर दिया था।

गौरतलब है कि पिछले दिनों अमेरिका ने भी आशंका जताई थी कि कश्मीर पर फैसले के बाद कई को डर है कि आतंकवादी समूह सीमा-पार से हमलों को अंजाम दे सकते हैं। प्रशांत सुरक्षा मामलों के सहायक रक्षा मंत्री रैंडल शाइवर ने वाशिंगटन की जनता से कहा कि मुझे नहीं लगता कि चीन इस तरह का कोई संघर्ष चाहेगा या उसका समर्थन करेगा।”

टॅग्स :जम्मू कश्मीरअनंतनागआतंकी हमलाधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है