लाइव न्यूज़ :

Jammu & Kashmir: पुंछ में पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण कितनी संपत्ति का हुआ नुकसान, सरकार ने दिए आकलन के निर्देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2025 10:28 IST

पुंछ के उपायुक्त विकास कुंडल ने हालिया गोलाबारी से प्रभावित क्षेत्रों का रविवार को दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को संपत्ति नुकसान का विस्तृत आकलन कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।

Open in App

पुंछ/जम्मू: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पुंछ जिले में सात से 10 मई के बीच हुई पाकिस्तानी गोलाबारी में संपत्ति के नुकसान का विस्तृत आकलन करने के रविवार को निर्देश दिए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिले में सीमा-पार से गोलाबारी में सुरक्षाकर्मियों समेत 20 लोगों की जान चली गयी और 50 से अधिक लोग घायल हुए। इस दौरान कई मकानों, धार्मिक स्थलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं दर्जनों निजी वाहनों को नुकसान पहुंचा। 

पुंछ के उपायुक्त विकास कुंडल ने हालिया गोलाबारी से प्रभावित क्षेत्रों का रविवार को दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को संपत्ति नुकसान का विस्तृत आकलन कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि उपायुक्त कुंडल ने गोलाबारी से प्रभावित काजी मोहरा, जिला पुलिस लाइन, जिला न्यायालय परिसर, जामिया जिया-उल-उलूम, गीता भवन, कमसार, रेडियो स्टेशन, गुरुद्वारा सिंह सभा और कामा खान समेत कई इलाकों का निरीक्षण किया। 

प्रवक्ता के अनुसार, उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को स्थानीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर समयबद्ध तरीके से राहत कार्य एवं पुनर्वास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि उपायुक्त कुंडल शीघ्र ही शेष प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे। इस बीच, नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता और सांसद मियां अल्ताफ ने निर्दलीय विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम के साथ मिलकर पुंछ का दौरा किया तथा सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को हुए नुकसान का जायजा लिया। 

अल्ताफ ने जिला गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात कर ऐतिहासिक धार्मिक स्थल के पुनर्निर्माण के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल लोगों का हालचाल भी लिया। अल्ताफ ने संवाददाताओं से बातचीत में गोलाबारी से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। 

खबर - पीटीआई भाषा

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: आपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जम्मू-कश्मीर में अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी

भारत'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हाफ़िज़ सईद और मसूद अज़हर को बचाने के लिए सेना ने भारत से लड़ाई लड़ी, पाकिस्तानी नेता का दावा | VIDEO

भारतJammu-Kashmir: सोनमर्ग और पहलगाम में जल्द शुरू होगी राफ्टिंग, जानें पूरी जानकारी

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्वपाकिस्तान पुलिसः 200 से अधिक खुफिया जानकारी, पंजाब में 21 आतंकवादी अरेस्ट, लाहौर से टीटीपी आतंकवादी पीर शम्स और बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से पकड़ा

भारत अधिक खबरें

भारतहमीरपुर में यमुना नदी में पलटी नाव, 5 बच्चों सहित 6 लोग लापता; तलाश में जुटी NDRF की टीमें

भारतबिहार कैबिनेट विस्तार आज: घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक रूट; एयरपोर्ट और जंक्शन जाने के लिए इन रास्तों का करें प्रयोग

भारतबंगाल में शपथ ग्रहण से पहले बवाल! सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या, ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

भारतवामपंथ ने अपनी आखिरी सरकार भी गंवाई 

भारतक्षेत्रीय पार्टियों के लिए गंभीर संक्रमण काल