लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में धमकी के बाद पांच पत्रकारों ने दिया इस्तीफा, आतंकियों ने वेबसाइट के जरिए जारी किए थे दर्जनों मीडियाकर्मियों के नाम

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 16, 2022 12:46 IST

कश्मीर में कई पत्रकारों को आतंकियों द्वारा धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने एक वेबसाइट 'कश्मीर फाइट' के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आतंकियों ने इसी वेबसाइट के जरिए आतंकियों की लिस्ट जारी की थी।

Open in App

जम्मू: कश्मीर में आतंकियों के धमकी के बाद पांच पत्रकारों ने अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया है। उन्हें जान का खतरा महसूस हो रहा था। इसलिए इन्होंने ऐसा कदम उठाया। इस मामले में पुलिस ने एक वेबसाइट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सामने आई जानकारी के अनुसार इन पत्रकारों को लश्कर-ए-तैयबा और उसके सहयोगी द रेजिस्टेंस फ्रंट की ओर से 'कश्मीर फाइट' नाम के वेबसाइट के जरिए जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। 

आतंकी संगठन इन पत्रकारों को लेकर आरोप लगा रहे थे कि ये सेना के एजेंट हैं और सुरक्षाबलों के मुखबिर के तौर पर काम करते हैं। यह पहली बार नहीं है कि कश्मीर में पत्रकारों को इस तरह से डराया धमकाया जा रहा हो। इससे पहले भी दर्जनों पत्रकार आतंकी संगठनों की गोली का निशाना बन चुके हैं।

'कश्मीर फाइट' की ओर से कश्मीर के पत्रकारों की हिट लिस्ट जारी की गई थी। इन्हें अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। आतंकियों की ओर से जारी लिस्ट में पत्रकारों के नाम के आगे यह बताया गया कि उन्हें धमकी क्यों दी जा रही है। नतीजतन आतंकियों की धमकी से डरे सहमे पत्रकारों में से कुछ ने फेसबुक पर अपना इस्तीफा जारी किया है तो वहीं, कुछ जम्मू चले आए हैं।

धमकी के बाद कश्मीर में पत्रकारों के बीच खौफ का माहौल है। वे घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं। कई ने तो काम पर जाने से मना कर दिया है। श्रीनगर की प्रेस कालोनी में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम ही पत्रकार नजर आ रहे हैं। शाम को भी दफ्तर से घर जाने की उनमें जल्दी हो रही है।

पुलिस के मुताबिक श्रीनगर के शेरगड़ी पुलिस स्टेशन में लश्कर और टीआरएफ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह एफआईआर गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत कश्मीर के स्थानीय पत्रकारों को आनलाइन प्रकाशन के संबंध में गलत ठहराए जाने को लेकर दर्ज की है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?