लाइव न्यूज़ :

सेना को सफलता: जम्मू-कश्मीर में दो आतंकी मारे गए, 2019 में अब तक 85 ढेर

By सुरेश डुग्गर | Updated: May 12, 2019 08:50 IST

25 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहारा कस्बे में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। इस एनकाउंटर में बीजबेहारा के सफदर अमीन और अनंतनाग के बुरहान को मार गिराया गया था। दोनों हिज्बुल मुजाहिदिन आतंकी संगठन से संबंध रखते थे। 

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों और जम्मु-कश्मीर पुलिस के जवानों ने सुबह तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस साल अभी तक सुरक्षाबलों ने अभी तक 85 आतंकी मार गिराए हैं।

शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शोपियां के हिंद सीता पोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। यहां आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों और जम्मु-कश्मीर पुलिस के जवानों ने सुबह तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। 

फिलहाल दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। इसके साथ ही इस साल अभी तक सुरक्षाबलों ने अभी तक 85 आतंकी मार गिराए हैं। मारे गए आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए है। इनके पास से कई हथियार और अन्य विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। दोनों आतंकवादी कई संबंधित हमलों में वांछित थे। सूत्रों के मुताबिक मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान निकलोरा के बशारत अहमद और खासीपोरा के तारिक अहमद के रूप में की गई है।

एसपीओ से आतंकी बने तारिक अनवर को भी सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। तारिक पिछले साल 26 अप्रैल को पुलिस पोस्ट पखेरपोरा से अपनी सर्विस राइफल के साथ भाग गया था। इस बीच मुठभेड़ के मद्देनजर अधिकारियों ने दक्षिणी जिले में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया है।

इससे कुछ दिन पहले भी शोपियां के इमाम साहब में तीन आतंकी मारे गए थे। ये आतंकी एक तीन मंजिला बिल्डिंग में छिपे थे। इसी तरह 25 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहारा कस्बे में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। इस एनकाउंटर में बीजबेहारा के सफदर अमीन और अनंतनाग के बुरहान को मार गिराया गया था। दोनों हिज्बुल मुजाहिदिन आतंकी संगठन से संबंध रखते थे। 

वहीं, 13 अप्रैल को शोपियां में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया था। 6 अप्रैल को भी शोपियां के इमाम साहिब इलाके में सेना ने दो आतंकियों का मार गिराया था। 28 मार्च को भी सुरक्षा बलों ने शोपियां और हंदवाड़ा में पांच आतंकियों को मार गिराया था।

3 मई को सुरक्षाबलों ने शोपियां में ही तीन आतंकियों को मार गिराया था। इसमें हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर लतीफ टाइगर भी शामिल था। टाइगर उन 10 आतंकियों में आखिरी कमांडर था, जो बुरहान वानी से जुड़े थे।

2015 में हिजबुल कमांडर रहे बुरहान वानी के साथ आतंकियों की एक तस्वीर जारी हुई थी। सुरक्षाबलों ने 8 जुलाई 2016 में बुरहान वानी को मार गिराया था। बाद में उसकी गैंग के कई साथी भी मारे गए थे। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो