लाइव न्यूज़ :

Jammu kashmir Encounter: पुलवामा में मुठभेड़ जारी, दो आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: September 27, 2020 21:13 IST

पुलिस अधिकारी बताया कि सुरक्षा बल इलाके में तलाश अभियान चला रहा थे, इसी दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोली चला दी।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गयी। मारे गए आतंकवादियों की पहचान और वे किस समूह से जुड़े हुए थे, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया गया। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है । एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा इलाके के सम्बूरा में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया एवं वहां तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल इलाके में तलाश अभियान चला रहा थे, इसी दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोली चला दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गयी ।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया । मारे गए आतंकवादियों की पहचान और वे किस समूह से जुड़े हुए थे, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।  

अनंतनाग में दो आतंकी मारे गए-

बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। इस दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच भारी गोलीबारी हुई थी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की उपस्थिति की खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। 

दरअसल, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना और सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। सुरक्षाबलों की सख्ती के चलते स्थिति यह हो गई है कि आतंकियों के पास हथियारों की कमी पड़ गई है। वहीं पाकिस्तान में बैठे आतंकी घाटी में मौजूद आतंकियों के लिए हथियार मुहैया कराने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। जम्मू कश्मीर में ड्रोन के जरिए हथियार गिराए जाने के मामले भी सामने आ चुके हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी