लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: बडगाम में सेना ने मार गिराये जैश के 2 आतंकी, 4 जवान घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2019 08:07 IST

जम्मू कश्मीर में शुक्रवार (28 मार्च) देर शाम में मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि  से अभी भी और कई आतंवादियों के छिपे होने की आशंका है।

Open in App

जम्मू कश्मीर के बड़गाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार (28 मार्च) को देर शाम हुए मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकवादी को मार गिराया। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक कश्मीर के बडगाम नें देर शाम में शुरू हुई मुठभेड़ में सेना ने अभी तक दो आतंकवादी मार गिराये हैं। वहीं, 4 जवान घायल भी हुए हैं। हालांकि सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि  से अभी भी और कई आतंवादियों के छिपे होने की आशंका है।वहीं, टीवी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारे गये आतंवादियों की पहचान की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों आतंकी जैश के बताये जा रहे हैं।।  माना जा रहा है कि चार से छह आतंकी अब भी छिपे हुए हैं। वैसे, इसकी आधिकारिक पु्ष्टि नहीं हो सकी है।

इससे पहले बुधवार को आतंकवादियों ने शोपियां में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। युवाक की पहचान बेमनीपोरा गांव निवासी तनवीर अहमद डार (24) के तौर पर हुई थी।

पिछले हफ्ते भी शोपियां के वापपोरा में में एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गये थे। इस एनकाउंटर के बाद इलाके में शैक्षिक संस्थान बंद किये गये थे और एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थी। वहीं, बांदीपोरा में दो आंतकी मारे गये थे। यह मुठभेड़ बांदीपोरा के हाजिल इलाके में हुआ जहां लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी मारे गये। दोनों आतंकवादियों की पहचान अली और हुबैब के रूप में की गई जो पाकिस्तानी नागरिक थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर