लाइव न्यूज़ :

Jammu & Kashmir Election Results: 'उमर अब्दुल्ला होंगे मुख्यमंत्री'; फारूक अब्दुल्ला ने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2024 14:55 IST

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "लोगों ने अपना जनादेश दे दिया है, उन्होंने साबित कर दिया है कि वे 5 अगस्त (धारा 370 का निरस्तीकरण) को लिए गए फैसले को स्वीकार नहीं करते। उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री होंगे।"

Open in App

Jammu & Kashmir Election Results 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान से तो यह तय है कि नेशनल कांफ्रेंस कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में अपनी सरकार बनाने जा रही है।  इस बीच एनसी प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। उनके ऐलान के मुताबिक उमर अब्दुल्ला राज्य नए मुख्यमंत्री होंगे। एनसी प्रमुख ने कहा, "लोगों ने अपना जनादेश दे दिया है, उन्होंने साबित कर दिया है कि वे 5 अगस्त (धारा 370 का निरस्तीकरण) को लिए गए फैसले को स्वीकार नहीं करते। उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री होंगे।"

उमर अब्दुल्ला पार्टी के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में बडगाम सीट जीत ली है। उमर ने पीडीपी के आगा सैयद मुंतजिर मेहदी को 18,000 से अधिक मतों से हराया। वहीं एनसी ने अब तक 28 सीटें जीत ली हैं। जबकि वह 13 सीटों में बढ़त बनाए हुए है। वहीं भाजपा ने 17 सीटें जीत ली हैं और वह 12 सीटों में लीड कर रही है। कांग्रेस ने चार सीटें जीती हैं और वह दो सीटों में आगे है।जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ। मंगलवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई।

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाउमर अब्दुल्लाजम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतकांग्रेस विधायक ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विधानसभा में की नारेबाजी, भाजपा विधायक भड़के और जवाबी नारे लगे

कारोबारपंपोर बेल्ट में किसान केसर की जगह क्यों कर रहे सरसों की खेती?, कश्मीर के बेशकीमती उत्पाद के भविष्य को लेकर चिंताएं?

भारतउमर सरकार में दहशत का माहौल?, उपमुख्यमंत्री काफिले में शामिल बुलेट प्रूफ गाड़ियां, पायलट और स्काउट गाड़ियां भरोसेमंद नहीं?

कारोबारएशिया का सबसे बड़ाः फूल खिले गुलशन गुलशन?, ट्यूलिप गार्डन खुला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?