लाइव न्यूज़ :

J&K: छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्वक मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योहार, 'घाटी में नहीं हुई कोई गोलीबारी'

By भाषा | Updated: August 12, 2019 20:38 IST

कश्मीर घाटी में कहीं भी गोलीबारी की कोई घटना नहीं हुई। पुलिस महानिरीक्षक एस पी पाणी ने बताया कि जम्मू और कश्मीर प्रशासन शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और पुलिस इस दिशा में काम कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर प्रदेश में ईद उल अजहा का त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। उन्होंने कहा, ‘‘अलग-अलग मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई और नमाज के बाद एकजुट लोग शांतिपूर्ण तरीके से रवाना हो गए। स्थानीय स्तर पर कानून और व्यवस्था की कुछ छोटी-मोटी घटनाएं हुई हैं, जिन्हें बहुत ही पेशेवर तरीके से संभाला गया है।’’

जम्मू कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर प्रदेश में ईद उल अजहा का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो गया और कश्मीर घाटी में कहीं भी गोलीबारी की कोई घटना नहीं हुई। पुलिस महानिरीक्षक एस पी पाणी ने बताया कि जम्मू और कश्मीर प्रशासन शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और पुलिस इस दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘अलग-अलग मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई और नमाज के बाद एकजुट लोग शांतिपूर्ण तरीके से रवाना हो गए। स्थानीय स्तर पर कानून और व्यवस्था की कुछ छोटी-मोटी घटनाएं हुई हैं, जिन्हें बहुत ही पेशेवर तरीके से संभाला गया है।’’

अधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘इन घटनाओं में, दो लोगों के घायल होने का पता चला है। अन्यथा पूरी घाटी की स्थिति शांतिपूर्ण है। मैं कश्मीर घाटी में कहीं भी गोलीबारी की किसी भी घटना का दृढ़ता से खंडन करता हूं।’’ कानून व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए पाणी ने कहा कि कुछ गिरफ्तारियां हुई थी लेकिन ये कानून के दायरे में की गयी और सभी गिरफ्तार लोगों को अदालत के समक्ष पेश किया गया और कानूनी कदम उठाया गया।उन्होंने कहा, ‘‘इस समय हर जिले की अपनी प्राथमिकता है और यह स्थानीय हालात पर निर्भर करता है। सुरक्षाकर्मी व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।’’ आईजीपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर द्वेषपूर्ण अभियान चलाया जा रहा है और इनकी विषयवस्तु का पुलिस ने पुरजोर खंडन किया है।कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों से जुड़ी घटना के बारे में पाकिस्तानी पत्रकार के एक ट्वीट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि ऐसी चीजों पर ध्याना ना दें। हम दृढ़ता से इनका खंडन करते हैं।’’

पाणी ने कहा कि पाबंदी लगाने या इसमें ढील देना एक बहुआयामी प्रक्रिया है और स्थानीय हालात के मुताबिक प्रशासन इसमें कुछ छूट दे रहा है।

टॅग्स :बक़रीदजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया