लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में 250 आतंकवादी सक्रिय, 2019 में 160 मारे गए, 102 अरेस्टः डीजीपी दिलबाग सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2019 17:43 IST

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि 2019 में घुसपैठ की कई कोशिशें हुई। पाकिस्तान द्वारा सीजफायर के उल्लंघन की घटनाएं भी बढ़ीं। सीजफायर के उल्लंघन की घटनाएं 2019 में 381 से बढ़कर 558 हो गई। हालांकि हमने पाकिस्तान की नापाक कोशिशों को नाकाम किया।

Open in App
ठळक मुद्देहमने पाकिस्तान की नापाक कोशिशों को नाकाम किया।डीजीपी ने कहा कि हमारे रिकॉर्ड के अनुसार, इस साल लगभग 130 लोग घुसपैठ करने में सफल रहे।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।

डीजीपी सिंह ने कहा कि 2019 में घुसपैठ की कई कोशिशें हुई। पाकिस्तान द्वारा सीजफायर के उल्लंघन की घटनाएं भी बढ़ीं। सीजफायर के उल्लंघन की घटनाएं 2019 में 381 से बढ़कर 558 हो गई। हालांकि हमने पाकिस्तान की नापाक कोशिशों को नाकाम किया।

डीजीपी ने कहा कि हमारे रिकॉर्ड के अनुसार, इस साल लगभग 130 लोग घुसपैठ करने में सफल रहे जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 143 का था। वहीं, आतंकी संगठनों में शामिल होने वाले युवाओं की संख्या जो साल 2018 में 218 थी, वह इस साल घटकर 139 रह गई।

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंक के खिलाफ किए गए ऑपरेशन में हमें यहां की आवाम का भी काफी सहयोग मिला। जम्मू कश्मीर में कानून एवं व्यवस्था से संबंधित घटनाएं 2019 में घटकर 481 हो गई हैं जो पिछले साल 625 थीं। जम्मू कश्मीर में 250 आतंकवादी सक्रिय हैं। 2019 में 160 आतंकवादियों को मार गिराया गया है और 102 को गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमोदी सरकारपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया