लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर जिला विकास परिषदः प्रदेश कांग्रेस प्रमुख गुलाम अहमद मीर के बेटे नसीर हारे, जेल में बंद पीडीपी नेता जीते

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 22, 2020 20:29 IST

भाजपा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी जैसी क्षेत्रीय प्रभावशाली पार्टियों का सामना करते हुए मंगलवार को कश्मीर की किसी सीट पर पहली बार चुनाव जीत दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्देऐजाज हुसैन ने श्रीनगर में खोन्मोह- दो जिला विकास परिषद सीट जीती।मुख्तार अब्बास नकवी ने बलहामा के शिया बहुल क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार किया था।श्रीनगर नगर निगम वार्ड क्षेत्रों की चार सीटों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं।

 

श्रीनगरः कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख गुलाम अहमद मीर के बेटे नसीर अहमद मीर मंगलवार को इस केंद्रशासित प्रदेश के अनंतनाग से जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव हार गये।

नसीर अहमद मीर दक्षिण कश्मीर के इस जिले के वेरीनाग निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी पीर शाहबाज अहमद से हार गये। नसीर अहमद मीर पहली बार चुनावी राजनीति में उतरे थे। उनके पिता व राज्य के पूर्व मंत्री 2015 से लगातार दो बार से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं। गुलाम अहमद मीर भी 2019 में अनंतनाग लोकसभा सीट से पिछला संसदीय चुनाव हार गये थे। उन्हें नेशनल कांफ्रेंस के हसनैन मसूदी ने हराया था।

जेल में बंद पीडीपी के युवा नेता वहीद पारा डीडीसी चुनाव में विजयी

पीडीपी की युवा इकाई के अध्यक्ष वहीद पारा ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले से जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव में जीत दर्ज की। आतंकवादियों के साथ कथित संबंधों को लेकर पारा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में हैं। पारा ने भाजपा प्रत्याशी सज्जाद अहमद रैना को पराजित किया।

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी के युवा नेता की जीत पर गर्व है। महबूबा ने ट्वीट किया, ‘‘पीडीपी उम्मीदवार पारा वहीद के अपने पहले ही चुनाव में वोटों के बड़े अंतर से जीतने पर गर्व है। नामांकन दाखिल करने के बाद निराधार आरोपों में गिरफ्तार होने के बावजूद लोगों ने वहीद के प्रति अपना प्यार और विश्वास दिखाया।'' राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 25 नवंबर को पारा को गिरफ्तार किया था। पारा ने गुपकर उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था।

घाटी के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में भरोसा जताया: जम्मू-कश्मीर भाजपा

जिला विकास परिषद चुनाव (डीडीसी) में जीत दर्ज करने वाले पार्टी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए जम्मू-कश्मीर की भाजपा इकाई के महासचिव विबोध गुप्ता ने कहा कि घाटी के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपना भरोसा जताया है। भाजपा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी जैसी प्रभावशाली क्षेत्रीय पार्टियों का सामना करते हुए मंगलवार को पहली बार कश्मीर की किसी सीट पर चुनावी जीत दर्ज की।

ऐजाज हुसैन ने श्रीनगर में खोन्मोह-दो जिला विकास परिषद सीट जीती। वहीं ऐजाज अहमद खान ने बांदीपोरा जिले में तुलैल सीट जीतकर पार्टी को खुश होने का एक और मौका दे दिया। कश्मीर में पार्टी के प्रभारी गुप्ता ने कहा, '' कश्मीर के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नए कश्मीर की सोच और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर भरोसा जताया है।'' 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरचुनाव आयोगजम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसजम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत