लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: 67 वाहनों वाले BSF के काफिले पर आतंकी हमला, CRPF के संयुक्त ऑपरेशन से मिली बड़ी सफलता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2021 22:02 IST

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. सीआरफीएफ और बीएसफ ने संयुक्त ऑपरेशन में एक बहुत बड़ी आतंकी गतिविधि को नाकाम किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीआरपीएफ ने बीएसएफ के काफिले पर हमले को नाकाम किया है.

Open in App

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. सीआरफीएफ और बीएसफ ने संयुक्त ऑपरेशन में एक बहुत बड़ी आतंकी गतिविधि को नाकाम किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीआरपीएफ ने बीएसएफ के काफिले पर हमले को नाकाम किया है.

ये सीआरपीएफ और बीएसएफ का एक संयुक्त अभियान था इसमें एक खूंखार आतंकी भी मारा गया है. दरअसल, बीते दिन आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर में जिला कुलगाम के मीर बाजार इलाके में मालपोरा के पास NH-44 पर 67 वाहनों वाले BSF के काफिले पर हमला कर दिया था. 

बता दें कि बीते दिन जम्मू कश्मीर के कुलगाम ( Kulgam) में आतंकियों ने घात लगाकर बीएसएफ के काफिले पर हमला कर दिया था. 67 वाहनों वाला ये काफिला जम्मू से श्रीनगर के लिए जा रहा था. काफिले पर गोलीबारी के बाद आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल का एक जवाबन और नागरिक घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

वहीं इस मामले में संबंधित अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बीएसएफ के काफिले परउस वक्त हमला हुआ जब वो जम्मू से श्रीनगर के लिए निकला था. अधिकारियों ने कहा, आतंकवादियों ने कुलगाम जिले में काजीगुंड क्षेत्र के मालपोरा में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर बीएसएफ के काफिले पर गोलीबारी की. इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरश्रीनगरसीमा सुरक्षा बलसीआरपीएफभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी