लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का दावा: जम्मू-कश्मीर में उसके नेताओं की सुरक्षा घटाई गई, बीजेपी के नेताओं को ज्यादा सुरक्षा कराई जा रही है मुहैया

By भाषा | Updated: October 26, 2019 20:37 IST

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जम्मू-कश्मीर में उसके नेताओं की सुरक्षा में जानबूझकर कमी कर दी गई है। कांग्रेस ने कहा कि यहां तक कि जेकेपीसीसी के अध्ययक्ष जीए मीर की सुरक्षा भी कम कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस का दावा, जम्मू-कश्मीर में घटाई गई उसके नेताओं की सुरक्षाजानबूझकर सुरक्षा घटाई गई ताकि हमें जनता तक पहुंचने से रोका जा सके: कांग्रेस

जम्मू-कश्मीर की कांग्रेस इकाई ने शनिवार को आरोप लगाया है कि राज्य प्रशासन ने जानबूझकर उसके नेताओं और विपक्ष के अन्य सदस्यों की सुरक्षा घटाई है ताकि उन्हें जनता तक पहुंचने से रोका जा सके। कांग्रेस ने दावा किया कि सरकार में कोई आधिकारिक पद नहीं रखने वाले भाजपा नेताओं को पार्टी के पूर्व मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के मुकाबले बेहतर सुरक्षा और वाहन मुहैया कराए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति (जेकेपीसीसी)ने जारी बयान में कहा, 'राज्यपाल प्रशासन विपक्षी नेताओं खासतौर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा और कम करके एवं चहेतों को सुविधा देने की नीति के तहत राजनीतिक रूप से कम कद रखने वाले भाजपा नेताओं को अधिक सुरक्षा एवं वाहन मुहैया कर रहा है।' 

बयान में कहा गया, 'यह जानबूझकर किया जा रहा है ताकि इन नेताओं को जनता से दूर रखा जा सके।' 

कांग्रेस ने कहा कि यहां तक कि जेकेपीसीसी के अध्ययक्ष जीए मीर की सुरक्षा भी कम कर दी गई है। पार्टी ने कहा, 'कश्मीर में अधिकतर शीर्ष नेता अपने घरों तक सीमित रह गए हैं और अन्यत्र नेताओं को भेदभावपूर्ण रवैये के जरिये ऐसा करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कांग्रेस ने केंद्र और राज्य प्रशासन से विपक्ष के खिलाफ भेदभावपूर्ण और बदले की कार्रवाई में शामिल नहीं होने को कहा है।

पार्टी ने कहा, 'शांति, सौहार्द और क्षेत्रीय एकता की विरोधी ताकतें मुख्यधारा और राष्ट्रवादी शक्तियों को राजनीतिक और सामजिक गतिविधियों से दूर रखने की कोशिश कर रही हैं। सुरक्षा कम करने से नेता राष्ट्रविरोधी और असमाजिक ताकतों के आसान शिकार हो सकते हैं और इसके साथ ही राजनीतिक गतिविधियां भी बाधित होंगी जो दुश्मनों को हराने के लिए लोकतांत्रिक माहौल बनाने में जरूरी है।'

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील