लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: भारतीय सेना की कड़ी कारवाई से बौखलाई पाक सेना, तोड़ा सीजफायर

By सुरेश डुग्गर | Updated: December 8, 2018 19:58 IST

परसों पाक गोलाबारी का कल जब भारतीय पक्ष ने करारा जवाब दिया तो उसमें उसके कम से कम तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, दो अन्य घायल हो गए और सुंदरबनी सेक्टर के सामने वाले पाक इलाके में उसकी पांच पोस्टों को नेस्तनाबूद कर दिया गया था।

Open in App

पाकिस्तान एलओसी पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पाक सेना ने शनिवार सुबह फिर सीजफायर को तोड़ते हुए सुंदरबनी सेक्टर के कई इलाकों में फायरिंग की। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जानकारी मिलने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अंतिम सूचना मिलने तक गोलीबारी अब भी जारी है। 

इतना जरूर था कि परसों पाक गोलाबारी का कल जब भारतीय पक्ष ने करारा जवाब दिया तो उसमें उसके कम से कम तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, दो अन्य घायल हो गए और सुंदरबनी सेक्टर के सामने वाले पाक इलाके में उसकी पांच पोस्टों को नेस्तनाबूद कर दिया गया था।

सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना और बीएसएफ ने पाकिस्तान सेना के खिलाफ बड़ी प्रतिशोधपूर्ण कार्रवाई की, जिसने पहले युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया और सुंदरबनी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ सेना और बीएसएफ की चौकियों पर गोलाबारी और गोलीबारी की थी। जिसमें एक बीएसएफ जवान शहीद हो गया था और हमले में एक और घायल हो गया था।

सूत्रों ने कहा कि भारतीय जवाबी कार्रवाई में, कम से कम तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और दो अन्य घायल हो गए क्योंकि उनकी पांच पोस्टें तबाह कर दी गई थीं। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना के खिलाफ प्रतिशोधपूर्ण कार्रवाई जरूरी थी क्योंकि उन्होंने पहले ब्रिगेड कमांडर स्तर पर दिए गए समझौते का उल्लंघन किया था। एलओसी पर शांति बनाए रखने और 2003 के युद्धविराम समझौते के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखने के लिए 23 नवंबर को पुंछ सेक्टर में चकन-दा-बाग में एक फ्लैग मीटिंग भी हुई थी।

सूत्रों ने बताया कि भारतीय प्रतिशोध के बाद सुंदरबनी क्षेत्र के विपरीत पाकिस्तानी शिविरों में मृत और घायल सैनिकों को एम्बुलेंसों द्वारा ले जाते हुए देखा गया था। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय कार्रवाई के बाद पाक तोपखाने कल शांत हुए थे और आज सुबह एक बार फिर उनके द्वारा गोलाबारी आरंभ कर दी गई जिसका भारतीय पक्ष भरपूर जवाब दे रहा है।

सूत्रों ने बताया कि 23 नवंबर को ब्रिगेड कमांडर स्तरीय फ्लैग मीटिंग के बाद पुंछ और राजौरी के जुड़वां सीमांत जिलों में एलओसी पर यह पहला बड़ा युद्धविराम उल्लंघन था, सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान को बहुत प्रभावी और मजबूत उत्तर दिया गया है।

टॅग्स :भारतीय सेनासीजफायरपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह