लाइव न्यूज़ :

J&K: पाकिस्तान की गोलाबारी के चलते सीमा से सटे 5 किलोमीटर के घेरे में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 14, 2019 19:08 IST

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से सटे राजौरी जिले के मुंजाकोट सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी के चलते बच्चे अपनी पढ़ाई से महरूम हैं। पाकिस्तान द्वारा तोड़े जा रहे सीजफायर को भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से सटी मुंजाकोट सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की जा रही है। पाकिस्तान की ओर किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन की वजह से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उनके स्कूल बंद किए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर में सीमा से सटे इलाके में बच्चों के स्कूल नहीं खुल पा रहे हैं। पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सीमा से सटे भारतीय इलाकों में गोलाबारी कर रहा है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब 5 किलोमीटर के घेरे में पड़ने वाले स्कूलों में कक्षाएं नहीं लग रही हैं। यह जानकारी राजौरी के  जिला विकास आयुक्त (डीडीसी) मोहम्मद एजाज असद ने मीडिया को दी। डीडीसी के मुताबिक, पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के मुंजाकोट सेक्टर में सीजफायर तोड़ रहा है। 

बता दें कि शनिवार (14 सितंबर) को ही भारतीय सेना की उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने सीमा पर भारतीय चौकियों का दौरा किया और जवानों का हौसला बढ़ाया। लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने जम्मू और कश्मीर के राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा की आगे की चौकियों का दौरा किया। 

सैन्य अधिकारी ने कहा, ''हम अपनी क्षमता और सक्रियता के बल पर दुश्मन्र पर पूरी तरह से नैतिक अधिकार पाने में सक्षम हो गए हैं। एलओसी पर घुसपैठ की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया गया है।'' 

उन्होंने आगे कहा कि पीओके के लोगों को उकसाने के लिए एलओसी के पार बड़ी संख्या में नेताओं हैं। वे वास्तव में लोगों को एलओसी के करीब आने के प्रयासों के लिए तोप चारे के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। वहां कोई अनिष्ट न हो, इसके लिए हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०पाकिस्तानइमरान खानसीजफायरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?